Orai News: जालौन।संवाददाता रंजिश के चलते युवक के घर में घुसकर मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़ित युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रावतान निवासी सत्यप्रकाश ने पुलिस को बताया कि उनके मोहल्ले के ही कुछ लोग उससे रंजिश मानते हैं। रंजिश के चलते अक्सर उसके साथ विवाद करते रहते हैं। वर्ष 2024 में भी उसके साथ मारपीट की गई थी। जिसकी रिपोर्ट उसने कोतवाली में दर्ज कराई थी। इसी को लेकर वह और रंजिश मान बैठे। आरोप लगाया कि बुधवार को वह घर से निकलकर मोहल्ले में जा रहा था।
तभी रास्ते में तीन भाइयों ने उसे रोक लिया और उसके साथ गाली, गलौज करने लगे। जब उसने गाली देने से मना किया तो वह मारपीट करने लगे। बचने के लिए वह घर की ओर भागा। पीछे से तीनों घर में आ घुसे और लाठी, डंडों से मारपीट करने लगे। जिसमें उसे चोटें आई हैं। शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए और उसे बचाया। जिसके बाद तीनों जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने बताया कि इसकी सूचना उसने यूपी 112 को भी दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे घर से निकाला और मामले की जानकारी ली थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play