Feedback
सिया गोयल (Siya Goyal) पुणे के बिबवेवाड़ी की रहने वाली हैं. वह एक प्रतिष्ठित संपन्न कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनका परिवार सामाजिक और व्यावसायिक रूप से स्थापित माना जाता है.
जानकारी के मुताबिक, परिवार ने सिया की शादी केतन नामक युवक के साथ तय की थी. दोनों परिवार इस रिश्ते को लेकर काफी उत्साहित थे और शादी की तैयारियां भी बड़े स्तर पर शुरू हो चुकी थीं. रिपोर्ट्स के अनुसार, विवाह समारोह के लिए राजस्थान के एक शाही पैलेस का चयन किया गया था. मेहमानों के आने-जाने के लिए विशेष उड़ानों की व्यवस्था की जा रही थी और शादी पर करोड़ों रुपये खर्च होने की बात भी सामने आई थी.
हालांकि, पुलिस जांच में दावा किया गया है कि सिया इस रिश्ते से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थीं. जांच एजेंसियों के अनुसार, उनका किसी अन्य युवक के साथ प्रेम संबंध था. पुलिस का कहना है कि यह युवक चेतन चौधरी है, जो पुणे के कोंढवा इलाके का रहने वाला 22 वर्षीय युवक बताया जाता है.
पुलिस के अनुसार, चेतन और सिया पिछले लगभग एक साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे. जांच में यह भी दावा किया गया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे. पुलिस का आरोप है कि दोनों केतन को अपने रिश्ते में सबसे बड़ी बाधा मानते थे.
मामले की जांच कर रही एजेंसियों का कहना है कि इसी वजह से दोनों ने कथित तौर पर केतन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है और अंतिम सच्चाई अदालत की प्रक्रिया और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.
फिलहाल, सिया गोयल का नाम इस मामले के चलते चर्चा में बना हुआ है और जांच एजेंसियां सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं.
पुणे के बिल्डर केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम सबूत तलाशने राजस्थान पहुंची है. आरोपी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी पर केतन को लोहागढ़ किले की खाई से धकेलने का आरोप है.
पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच राजस्थान पहुंच गई है. क्राइम ब्रांच ने उस मंदिर में जांच की, जहां आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी के गुप्त विवाह की बात सामने आई थी. पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले, लेकिन शादी की पुष्टि करने वाला कोई सबूत नहीं मिला. जांच एजेंसियां अब चैट, लोकेशन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर हत्या की साजिश की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी हैं.
केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच के दौरान पुणे ग्रामीण पुलिस की टीम राजस्थान पहुंची है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी ने कथित तौर पर किसी मंदिर में विवाह किया था या नहीं. पुलिस ने मंदिर के सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्ड की जांच की, लेकिन अब तक ऐसा कोई ठोस साक्ष्य सामने नहीं आया है जिससे इसकी पुष्टि हो सके.
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड से जुड़े मामले में एफडीए ने सिया गोयल के पिता की मार्केट यार्ड स्थित दुकान पर छापा मारकर उसे सील कर दिया. अधिकारियों के अनुसार, दुकान नए स्थान पर बिना वैध खाद्य लाइसेंस के संचालित की जा रही थी. कार्रवाई के दौरान करीब 4 हजार किलोग्राम खाद्य सामग्री, जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये है, जब्त की गई. खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
राजा रघुवंशी केस की आरोपी सोनम रघुवंशी को राहत मिलने के बाद अब सवाल केतन मर्डर केस की आरोपी सिया पर है. क्या बिना चश्मदीद गवाह और ठोस सबूत के पुणे पुलिस सिर्फ परिस्थिजन्य साक्ष्यों के आधार पर सिया और चेतन के खिलाफ हत्या का आरोप अदालत में साबित कर पाएगी? जानिए पूरी कहानी.
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब पीड़ित परिवार ने न्याय की लड़ाई तेज कर दी है. पिता के राष्ट्रपति को पत्र लिखने के बाद अब मां राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भावुक चिट्ठी भेजकर बेटे के लिए इंसाफ की गुहार लगाई है. उन्होंने दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है.
पुणे का केतन अग्रवाल मर्डर केस दिग्गज वकील उज्जवल निकम लड़ेंगे. 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दोषी कसाब को फांसी दिलाने वाले सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत की. इसमें उन्होंने केतन-सिया केस से लेकर कसाब की ‘बिरयानी’ पर कई राज खोले. देखें वारदात.
लोनावला के केतन अग्रवाल हत्याकांड में पीड़ित पिता विशाल अग्रवाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भावुक पत्र लिखकर जल्द इंसाफ की गुहार लगाई है. उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है. बेटे की हत्या के सदमे में उनके पिता का भी 20 दिन के भीतर निधन हो गया. इस मामले में सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी न्यायिक हिरासत में हैं. परिवार को अब जल्द न्याय मिलने की उम्मीद है.
लोनावला के केतन अग्रवाल हत्याकांड में पीड़ित परिवार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से जल्द न्याय की अपील की है. केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने भावुक पत्र लिखकर मामले की फास्ट ट्रैक अदालत में सुनवाई कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. परिवार का कहना है कि उन्हें न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा है और वे जल्द फैसला चाहते हैं.
पुणे के लोहागढ़ किला मौत मामले में पुलिस का दावा है कि सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने साजिश रचकर केतन अग्रवाल को चट्टान से धक्का दिया. हालांकि अदालत में अभी यह साबित होना बाकी है. पुलिस के पास प्रत्यक्षदर्शी या निर्णायक सबूत नहीं हैं और मामला परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर आधारित है. अदालत में अभियोजन को यह साबित करना होगा कि केतन दुर्घटनावश नहीं गिरा, बल्कि उसे जानबूझकर धक्का देकर हत्या की गई.
पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस को चैट से सिया गोयल और चेतन चौधरी की कथित गुप्त शादी के संकेत मिले हैं. पुलिस डिजिटल साक्ष्यों और दस्तावेजों की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच डिजिटल साक्ष्यों, दस्तावेजों और अन्य उपलब्ध सबूतों के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है.
पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस को शक है कि मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने वारदात से कुछ महीने पहले गुपचुप शादी कर ली थी. दोनों की चैट से इसके संकेत मिले हैं, जिसकी पुष्टि की जा रही है. पुलिस यह भी जांच रही है कि शादी कानूनी रूप से रजिस्टर्ड थी या नहीं. जांच में दावा है कि केतन उनके रिश्ते में बाधा था, इसलिए उसकी हत्या की साजिश रची गई.
केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुणे पुलिस ने पूरे तमाशे के साथ डमी ट्रायल किया था, जिस पर सवाल खड़े हो गए हैं. ‘आज तक’ की टीम ने खुलासा किया कि पुलिस द्वारा इस्तेमाल की गई डमी पांच दिन तक लोहगढ़ किले की खाई में लावारिस पड़ी रही. लेकिन ‘आज तक’ की खबर के बाद पुलिस ने डमी को वहां से हटाया. पढ़ें पूरी कहानी.
पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस में एक स्नैपचैट चैट ने जांच को नया मोड़ दे दिया है. शादी से महीनों पहले सिया गोयल ने अपनी एक दोस्त से आधार कार्ड मांगते हुए लिखा था- ‘वैसे भी शादी तो होने वाली नहीं है.’ अब पुलिस इस चैट की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में है कि जिस दोस्त से सिया की बातचीत हुई, क्या उसे पहले से किसी कथित साजिश की जानकारी थी?
पुणे के केतन अग्रवाल मृत्यु मामले की जांच के दौरान एक कथित स्नैपचैट चैट जांच के केंद्र में आ गई है. पुलिस इस बातचीत की प्रामाणिकता, संदर्भ और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है. जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि चैट में लिखे गए संदेश का वास्तविक आशय क्या था. फिलहाल मामले में जांच जारी है और कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है.
केतन अग्रवाल हत्याकांड से सदमे में डूबे अग्रवाल परिवार पर एक और दुख आ गया है. केतन के दादा देवीचंद अग्रवाल का पुणे के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. उनकी कुछ समय पहले हृदय की सर्जरी हुई थी और तबीयत लगातार खराब चल रही थी. केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर “Miss You Dad” लिखकर श्रद्धांजलि दी. केतन हत्याकांड की जांच अभी जारी है, वहीं परिवार लगातार दूसरी बड़ी त्रासदी से जूझ रहा है.
पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल की एक तस्वीर वायरल हुई. कहा गया कि सिया पुलिस की मौजूदगी में ‘मिडिल फिंगर’ दिखा रही थी. अब इस पर सिया के पिता प्रवीण गोयल ने सामने आकर सफाई दी है. उनका कहना है कि तस्वीर को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और सिया की उंगलियां कार के दरवाजे में फंसने से सूजी हुई थीं.
केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल की वायरल तस्वीर को लेकर नया विवाद सामने आया है. सोशल मीडिया पर तस्वीर को लेकर अलग-अलग दावे किए गए, लेकिन सिया के पिता प्रवीण गोयल ने इन दावों को खारिज करते हुए अपनी सफाई दी है. वहीं पुलिस मामले से जुड़े वायरल फोटो, डिजिटल सामग्री और अन्य साक्ष्यों की जांच जारी रखे हुए है.
पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस एक कथित स्नैपचैट चैट की जांच कर रही है. जांच एजेंसियों के अनुसार, यह चैट हत्या से पहले की बताई जा रही है और इसकी फोरेंसिक जांच जारी है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि डिजिटल बातचीत का मामले से कोई संबंध है या नहीं. फिलहाल जांच जारी है और कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है.
केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में एक नया और अहम मोड़ सामने आया है. पुलिस अब मुख्य आरोपी सिया गोयल की एक कथित स्नैपचैट चैट की जांच कर रही है, जिसमें उसने अपनी एक दोस्त से आधार कार्ड की कॉपी मांगी थी.
18 जून को पुणे जिले के लोहागढ़ किले पर 25 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की कथित तौर पर चट्टान से धक्का देकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को शुक्रवार को पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद अदालत में पेश किया गया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू