43 साल की हुईं कटरीना कैफ, पति विक्की ने बांहों में लेकर लुटाया प्यार, लिखा- जान का जन्मदिन – AajTak

Feedback
बॉलीवुड डीवा कटरीना कैफ ने 16 जुलाई को अपना 43वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया. पति विक्की कौशल ने लेडीलव के दिन को स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. 
 
विक्की ने कटरीना के बर्थडे सेलिब्रेशन की खूबसूरत फोटो इंस्टा पर पोस्ट की है. कैप्शन में लिखा है- जान का जन्मदिन.
 
फोटो में विक्की ने पत्नी कटरीना को गले से लगाया हुआ है. विक्की के एक हाथ में केक है. दोनों के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल है.
 
पीछे बैकग्राउंड में बर्थडे पार्टी की डेकोरेशन साफ नजर आती है. व्हाइट और गोल्डन कलर के बलून लगे हैं. हैप्पी बर्थडे कटरीना लिखा हुआ है.
 
एक्ट्रेस ने डेनिम आउटफिट पहना है. वहीं विक्की व्हाइट कलर की शर्ट में हैंडसम लगे. दोनों की जोड़ी और प्यार देख फैंस का दिल भर आया है. 
 
यूजर्स ने कटरीना को कमेंट कर जन्मदिन की बधाई दी है. कईयों ने उनकी जोड़ी की तारीफ की है. दोनों को मेड फॉर ईच अदर बताया है.
 
कटरीना और विक्की अपनी लाइफ को प्राइवेट रखते हैं. रेयरली वो साथ में फोटोज पोस्ट करते हैं. लेकिन जब भी साथ में दिखते हैं, फैंस का दिन बना देते हैं.
 
कपल की 2021 में लैविश वेडिंग हुई थी. पिछले साल कपल पेरेंट्स बना था. उनके घर बेटा आया था. विक्की और कटरीना मैरिड स्पेस में काफी खुश हैं.
 
All Photos: Instagram @vickykaushal09
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News