पलियाकलां। भारत-नेपाल बॉर्डर (गौरीफंटा) पर कस्टम विभाग ने बीती रात दाल के एक ट्रक से काली मिर्च से भरे बोरे व अन्य सामान बरामद किया है। कस्टम विभाग की ट्रक में बरामद काली मिर्च व अन्य सामान को पकड़ने और उसे सीज करने की यह एक बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार की रात राजस्थान से दाल लेंकर नेपाल जा रहे एक ट्रक को गौरीफंटा बार्डर पर कस्टम विभाग ने सूचना के आधार पर रोककर जांच की। जांच के दौरान दाल के बोरों के बीच में छुपाकर ले जाई जा रही काली मिर्च के बोरे बरामद हुए। बताया जा रहा है ट्रक संख्या आरजे 11 जीसी 2105 गाजियाबाद से लोड हुई था व काठमांडू जा रहा था।
ट्रक में 600 बोरा चना दाल 18000 किग्रा, 65 बोरा, साढे 19 किग्रा काली मिर्च, 405 पैकेट जेन्टस शर्ट 1620 पीस, 63 पैकेट जेंन्टस पैंट 378 पीस, 108 पैकेट ओरिओन ब्रांड वाला मिक्सर 216 पीस व ओरिओन ब्रांड बिब कोक 980 पीस छिपाकर रखी गयी थी। कस्टम अधिकारियों ने उपरोक्त सभी वस्तुओं का मुल्यांकन स्थानीय थोक व्यापारियों से पूछकर व इनसे सम्बंधित खरीद के बिल के आधार पर किया। काली मिर्च का मुल्यांकन के अनुसार 1170,000 रुपए आका गया। जेंट्स शॉर्ट्स व जेंट्स पैंट 3,45060 व बाथरूम फिटिंग के मूल्यांकन 350,800 रुपए कराया। कस्टम विभाग ने सभी समान को सीजर बनाकर माल को अपने कब्जे में ले लिया। जिसका कोई भी प्रपत्र नहीं थे। इस कार्यवाही के दौरान कस्टम अधीक्षक अमर उपाध्याय, पवन रस्तोगी, कस्टम निरीक्षक अनूप तिवारी व नारायण सिंह मौजूद रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play