Darbhanga News: शिव कुमार खर्गा,बिरौल। सोनबेहट गांव में बुधवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी कर ली। घटना को लेकर पीड़ित रंजीत यादव ने थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने बताया है कि बुधवार की रात करीब 11 बजे घर के सभी लोग बिजली कटने के बाद छत पर सोने चले गये थे। इसी दौरान चोरों ने घर का मुख्य दरवाजा और अलमीरा का ताला तोड़कर डेढ़ लाख नकद और पत्नी के सभी जेवरात की चोरी कर ली। सुबह नीचे आने पर चोरी का पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस ने डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। हालांकि पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही चोरों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा。
बिरौल। प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में नव पदस्थापित पंचायत कार्यपालक सहायकों व डाटा एंट्री ऑपरेटरों का पदस्थापन कर दिया गया है। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी रमेश कुमार ने कार्यालय आदेश जारी कर 23 पंचायत सहायकों का ग्राम पंचायतों में आवंटन कर दिया। बीपीआरओ ने बताया कि जिला पदाधिकारी के आदेश के आलोक में योगदान के बाद व पूर्व से पदस्थापित डाटा एंट्री ऑपरेटरों के बीच प्रशासनिक दृष्टिकोण से ग्राम पंचायतों का आवंटन किया गया है। आदेश के अनुसार सभी पंचायत कार्यपालक सहायकों व डाटा एंट्री ऑपरेटरों को आवंटित ग्राम पंचायत में अविलंब कार्यारंभ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play