नई दिल्ली, एजेंसी। भारत और श्रीलंका ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने की दिशा में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग योजना के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने गुरुवार को दिल्ली में श्रीलंका के रक्षा सचिव एयर वाइस मार्शल (सेवानिवृत्त) संपथ थुयाकोंथा से मुलाकात की। मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग योजना के तहत अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की और रक्षा सहयोग को आगे भी मजबूत बनाने पर सहमति जताई। मंत्रालय ने कहा कि बैठक में दोनों देशों के साझा हितों से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।रक्षा
मंत्रालय ने एक अन्य पोस्ट में बताया कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) और सैन्य मामलों के विभाग के सचिव जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने दिल्ली में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से शिष्टाचार भेंट की। बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए मंत्रालय ने कहा कि इस बैठक में मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य, तीनों सेनाओं के बीच सहयोग को बढ़ाने, सैन्य क्षमताओं के विकास, परिचालन तैयारियों तथा सशस्त्र बलों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से चल रहे रक्षा सुधारों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play