597 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाला हैकर गिरफ्तार – Hindustan

अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। बिजौली ब्लॉक की दत्ताचोली पंचायत के सचिव की आईडी हैक कर 597 जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में पुलिस ने गुरूवार को हैकर को गिरफ्तार कर लिया। आरोप मूलरूप से मैनपुरी का रहने वाला है। पुलिस फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने व नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचने में जुट गई है। अगस्त 2025 में दत्ताचोली बुजुर्ग पंचायत के सचिव नागेंद्र सिंह आईडी हैक कर 597 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए थे. विभाग की प्राथमिक जांच में पता चला था कि 16 से 18 अगस्त के बीच यह प्रमाण पत्र बनाए गए थे। सचिव की तहरीर पर मामले में पाली मुकीमपुर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया था। जांच में सामने आया था कि बिहार के अरवल, बांका, बेगूसराय, भागलपुर व अररिया जिले इस गोरखधंधे के बड़े टारगेट पर रहे थे। उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य 14 राज्यों में यह प्रमाण पत्र जारी किए गए। पुलिस की जांच में पता चला है कि कुल प्रमाण पत्रों में से 265 प्रमाण पत्र ही उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के नाम पर जारी हुए हैं। अन्य 332 प्रमाण पत्र देश के अन्य 14 राज्यों के लोगों के नाम से जारी हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मैनपुरी निवासी उमाकांत को गिरफ्तार किया है। वह ग्राम नाहिली, थाना घिरौर, जनपद मैनपुरी का रहने वाला है। उसे थाना क्षेत्र पालीमुकीमपुर से पकड़ा गया। पुलिस प्रमाण पत्रों की सूची खंगाल रही है। देखा जा रहा है कि प्रमाण पत्र कहां से और किससे बनवाए। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों का लिंक भी तलाशा जा रहा है। इसी से गिरोह के नेटवर्क का भंडाफोड़ हो सकेगा。
अलीगढ़ से पहले प्रदेश के कई जिलों में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के मामलों का भंडाफोड़ हो चुका है। इनमें से कई जिलों में एसटीएफ भी मामले की जांच कर रही है। ऐसे में संभावना है कि अलीगढ़ में भी एसटीएफ जांच के लिए आ सकती है। हालांकि, अभी इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं है। पंचायती राज विभाग के शासन स्तर के अधिकारियों ने भी इसकी जानकारी मांगी थी।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News