पूरे दिन उमस और गर्मी से जूझते रहे लोग – Hindustan

हाथरस। बीच-बीच में रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद भी गर्मी और उमस के तेवर तल्ख बने हुए हैं। गुरुवार को भी सुबह से शाम तक गर्मी और उमस का सितम बना रहा। जिसके चलते लोगों को काफी ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ा। दोपहर में तो गर्मी ने लोगों की मुश्किल और बढ़ा दी। शाम को जरुर हल्के बादल घिरने से लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली। अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आधा जुलाई का महीना बीत गया है, लेकिन मानूसन की ठीक से बारिश नहीं होने की वजह से गर्मी और उमस का प्रकोप जस का तस बना हुआ है।गुरुवार
को भी सुबह से ही मौसम साफ बना रहा। दिन निकलने के साथ ही सूर्य देव ने दर्शन दिए। दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे धूप भी तेज होती गई। सुबह नौ बजे ही सूरज की तपिश और उमस बढ़ती गई। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। दोपहर में तो गर्मी और उमस ने लोगों को पसीना-पसीना कर दिया। जिसके चलते लोग बाहर निकलने से बचते नजर आए और गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर, एसी और पंखा की हवा के सहारे रहे। लेकिन इसके बाद भी लोगों को कोई राहत नहीं मिली। दोपहर में लोग बाहर निकलने से बचते नजर आए। जिसके चलते शहर के भीड़ भाड़ से गुलजार रहने वाले बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। जो लोग जरुरी काम होने पर घर से बाहर निकले वह धूप से बचाव के संसाधन के साथ निकले। दोपहर में गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंड पानी, कोल्ड ड्रिंक्स, गन्ने का जूस, नींबू पानी व अन्य तरल पेय पदार्थों का सेवन करते नजर आए। जिससे की उन्हें गर्मी और उमस से राहत मिल सकें। इस बीच दोपहर में लोकल फॉल्ट और फीडर ब्रेक डाउन होने की वजह से कई इलाकों में बिजली की लुका-छिपी का खेल चलता रहा। बिजली गुल होने पर एसी और कूलर शोपीस बनने पर लोगों की मुश्किल और बढ़ गई। शाम को छह बजे जरुर मौसम करवट बदलता दिखाई दिया। आसमान में हल्के बादल घिर आए। इससे लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिलती दिखी।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News