Bhagalpur News: जय जगन्नाथ के जयघोष से भक्तिमय हुआ कहलगांव – Hindustan

Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निकाली गई। शाम करीब छह बजे मारवाड़ी टोला स्थित जगन्नाथ स्वामी मंदिर से भगवान का रथ नगर भ्रमण के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ रथ खींचा। जय जगन्नाथ के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। रथयात्रा से पूर्व मंदिर परिसर में भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा का शृंगार किया गया। पंडित संजय मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान को भोग अर्पित कर दर्शन-पूजन किया。

रथयात्रा मारवाड़ी टोला स्थित जगन्नाथ स्वामी धर्मशाला से प्रारंभ होकर महावीर पिंडा, थाना रोड, एनएच-80, स्टेशन चौक, गांगुली पार्क चौक, हाट रोड स्थित बजरंगबली चौक तक पहुंची। इसके बाद रथ वापस हाट रोड, गांगुली पार्क चौक, स्टेशन चौक और पुराना अस्पताल होते हुए पुरानी बाजार स्थित जगन्नाथ स्वामी धर्मशाला (मौसी घर) पहुंचा। यहां भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा नौ दिनों तक प्रवास करेंगे।

रथयात्रा में श्याम चौधरी, संजीव जायसवाल, प्रेम जायसवाल, संतोष चौधरी, विधायक सुभानंद मुकेश, नगर अध्यक्ष संजीव कुमार, नगर उपाध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज कुमार, नितेश साह, सरवन चौधरी, संदीप रुंगटा, संजय केसरी, देवकीनंदन शर्मा, राजकुमार सरसहाय, मुक्तेश्वर शाह, अनिल गुप्ता सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

रथयात्रा का समापन मौसी घर स्थित जगन्नाथ स्वामी धर्मशाला में हुआ। आयोजन समिति के श्याम चौधरी ने बताया कि नौ दिनों के प्रवास के बाद 25 जुलाई को भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा की बहुदा यात्रा निकाली जाएगी, जिसके साथ तीनों विग्रह पुनः अपने मूल मंदिर लौटेंगे।

Loading videos…
Loading videos…
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News