डीसीई ने सीमेंट कंपनी के साथ किया एमओयू – Hindustan

राजीव रंजन झा,दरभंगा। तकनीकी शिक्षा को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज (डीसीई) एवं एक सीमेंट कंपनी के मध्य सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए गुरुवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
डीसीई में इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जलार्पण समारोह के साथ हुआ। इसके बाद दोनों संस्थानों के प्रतिनिधियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए तथा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की औपचारिक घोषणा की गई। इस अवसर पर डीसीई के प्राचार्य डॉ. चंदन कुमार ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख तकनीकी शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं आधुनिक निर्माण तकनीकों से जोड़ना है।
उन्होंने कहा कि एनईपी-2020 के अनुरूप उद्योग एवं शिक्षण संस्थानों के बीच सहभागिता समय की आवश्यकता है। अल्ट्राटेक सीमेंट के साथ यह साझेदारी विद्यार्थियों को आधुनिक निर्माण तकनीकों, उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण, विशेषज्ञ मार्गदर्शन तथा शोध एवं नवाचार के नए अवसर प्रदान करेगी। यह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष एवं आत्मविश्वासी अभियंता बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
सीमेंट कंपनी के क्षेत्रीय तकनीकी प्रमुख शौनक राय ने कहा कि उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के बीच मजबूत सहयोग ही भविष्य के कुशल अभियंताओं के निर्माण की आधारशिला है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को नवीनतम निर्माण तकनीकों, गुणवत्ता मानकों एवं व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना है, ताकि वे उद्योग की वास्तविक चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें।
बताया गया कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक निर्माण सामग्री एवं तकनीकों पर प्रशिक्षण, विशेषज्ञ व्याख्यान, तकनीकी कार्यशालाएं, गुणवत्ता नियंत्रण, इंटर्नशिप, उद्योग भ्रमण, अनुसंधान सहयोग तथा कौशल विकास के विविध अवसर उपलब्ध होंगे। यह पहल उद्योग एवं अकादमिक जगत के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करते हुए विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता बढ़ाने तथा बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी।
कार्यक्रम में डीन अकादमिक डॉ. शशि, सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. चौधरी, सीमेंट कंपनी के जिला सेल्स हेड ओम प्रकाश गौतम, सीआरएम सुदिष्ट कुमार, टेक्निकल मैनेजर रविन्द्र कुमार एवं शिवम साह सहित कॉलेज के शिक्षक, अधिकारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News