ललितपुर। कोतवाली सदर अन्तर्गत एक ग्राम पंचायत में रहने वाली युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाश की ओर से चली गोली के जवाब में पुलिस ने भी फायर किया और गोली उसके पांव में जा लगी। आरोपित के पास से तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा, कार, मोबाईल फोन और शराब की बोतल बरामद हुई। बीते रोज एक महिला ने कोतवाली सदर पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी उन्नीस वर्षीय पुत्री को जबरन शराब पिलाकर उसके साथ 25 वर्षीय बादल राजा पुत्र रामराजा निवासी ग्राम खड़ेरा और उसके दोस्त 25 वर्षीय सुरेन्द्र सेन पुत्र राकेश सेन निवासी ग्राम बमरौली ने कार के भीतर सामूहिक दुष्कर्म किया था। घटना के समय 25 वर्षीय रविशंकर पुत्र फुलचन्द्र अहिरवार निवासी ग्राम बमरौला कार चला रहा था। कोतवाली सदर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक को इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने तीन टीमें गठित करके एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली सदर पुलिस को मामले के खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी। पुलिस की तीनों टीमों ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करके बादल राजा और रविशंकर को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं सुरेंद्र सेन को दबोचने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी। मुखबिर से सटीक जानकारी मिलने के बाद चंदेरी की ओर जाने वाली राजघाट बांध की नहर पटरी के किनारे मैलार रोड चौराहे के पास पुलिस की टीम चेंकिग करने लगी। इस बीच एक कार पुलिस को देख वापस मुड़ने लगी। तभी पुलिस टीम ने तत्परता से कार का पीछा किया। एक व्यक्ति चार पहिया गाड़ी से उतरकर भागने लगा। पुलिस टीम ने उससे रुकने को कहा, तो उक्त व्यक्ति ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस टीम ने संभलते हुए आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। पुलिस की गोली उक्त व्यक्ति के दाहिने पैर में जा लगी। जिसके बाद पुलिस ने उसको दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना नाम सुरेन्द्र सेन बताया। आरोपित के कब्जे से 01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर तथा बलेनो कार, 01 मोबाइल फोन व 01 अदद शराब की बोतल बरामद हुई। इसके बाद उसको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार्रवाई के दौरान कोतवाली सदर प्रभारी अनुराग अवस्थी सहित थाने की फोर्स, एसओजी की पूरी टीम मौजूद रही.
ललितपुर। इस घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक आरोपित से मुठभेड़ भी हुई है। विवेचना में यह बात सामने आई है कि आरोपी बादल राजा और युवती के बीच पिछले चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह अपनी स्वेच्छा से ही गाड़ी में बैठकर गई थी। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play