Live
India W U19 vs West Indies W U19 भारतीय महिला टीम ने अंडर 19 टी20 विश्व कप के पहले मैच में घातक गेंदबाजी के बाद धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 विकेट की एकतरफा जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की पूरी टीम महज 44 रन पर सिमट गई और भारत ने 4.2 ओवर में 1 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया.
नई दिल्ली. वूमेंस अंडर 19 टी20 विश्व कप (Women’s U19 T20 World cup) की शुरुआत हो चुकी है. भारत ने अपने पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का आगाज किया. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. परुनिका सिसोदिया की घातक गेंदबाजी के दम पर पूरी टीम को 13.2 ओवर में महज 44 रन पर ढेर कर दिया. 4.2 ओवर में 1 विकेट खोकर इसे हासिल कर भारत ने मैच एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया.
वेस्टइंडीज महिला U19 (प्लेइंग XI): असाबी कॉलेंडर, समारा रामनाथ (कप्तान), नैजानी कंबरबैच, जाहजारा क्लैक्सटन, ब्रायना हैरीचरण, केनिका कैसर, अबीगैल ब्राइस, क्रिस्टन सदरलैंड (डब्ल्यू), अमृता रामटहल, अमिया गिल्बर्ट, सेलेना रॉस
भारत महिला U19 (प्लेइंग XI): गोंगाडी त्रिशा, जी कमलिनी (विकेटकीपर), सानिका चालके, निकी प्रसाद (कप्तान), भाविका अहिरे, मिथिला विनोद, आयुषी शुक्ला, जोशीता वीजे, परुनिका सिसौदिया, शबनम एमडी शकील, सोनम यादव
वेस्टइंडीज को महज 44 रन के स्कोर पर ढेर करने के बाद भारत ने धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर महज 26 बॉल में मैच को खत्म कर दिया. भारतीय गेंदबाजों ने इस मुकाबले में कहर ढा दिया. परुनिका सिसोदिया ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. इसके अलावा आयुषी और जोसिथा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. भारत ने का पहला विकेट पहले ओवर में गंवा दिया था लेकिन इसके बाद जी कमलिनी (16) और सानिका चालके (18) ने तूफानी पारी खेल मैच खत्म कर दिया.
इस अंडर 19 वर्ल्ड कप की भारतीय टीम ने क्या गजब की शुरुआत की है. महज 4.2 ओवर में वेस्टइंडीज से मिले 45 रन के लक्ष्य को हासिल कर 9 विकेट की धमाकेदार जीत के साथ डिफेंडिंग चैंपियन का आगाज हुआ है.
पहला विकेट गिरने के बाद भी भारतीय बैटर ने रन बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ा है. महज 3 ओवर में जी कमलिनी और सानिका चालके ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को पीटते हुए 31 रन बना डाले हैं. 101 बॉल पर भारत को अब जीत के लिए महज 14 रन बनाना है.
वेस्टइंडीज से मिले आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत के लिए शुरुआत अच्छी नही रही है. पहली बॉल पर चौका लगाने के बाद गोंगडी त्रिशा अपना विकेट गंवा बैठी. दूसरी बॉल पर भारत को पहला झटका लगा.
Ind W vs WI W U19 T20 WC: वेस्टइंडीज की टीम 44 रन पर ही ऑलआउट हो गई. भारतीय गेंदबाजों ने यहां गजब का परफॉर्म किया. टीम इंडिया के लिए परुनिका सिसोदिया ने 4 विकेट लिए. इसके अलावा आयुषी और जोसिथा ने 2-2 विकेट लिए. भारत को जीत के लिए सिर्फ 45 रन बनाने हैं.
Ind W vs WI W U19 T20 WC: भारतीय गेंदबाज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 40 रन के भीतर ही 7 विकेट ले लिए हैं. वेस्टइंडीज ने आखिरी के दो विकेट रन आउट में गंवाए. वेस्टइंडीज का स्कोर 11.4 ओर के बाद 42-7 है.
India W U19 vs West Indies W: वेस्टइंडीज की टीम मुश्किल में नजर आ रही है. वेस्टइंडीज ने 6 ओवर तक 4 विकेट गंवा दिए हैं. इस दौरान उन्होंने 20 रन का आंकड़ा भी पार नहीं किया है.
India W U19 vs West Indies W: भारतीय गेंदबाज जोसिथा ने लगातार 2 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने कप्तान समारा राजनाथ और नैजानी कंबरबैच का विकेट झटका. वेस्टइंडीज का स्कोर 4.2 ओवर के बाद 12-2 है.
India W U19 vs West Indies W: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. वेस्टइंडीज की ओर से असाबी कलेंडर और समारा रामनाथ ओपनिंग करने के लिए उतरी है.
बालाघाट के विनय का कमाल… बनेंगे डीएसपी, MPPSC में मिली सफलता
450 साल पुराना है बालाजी का यह मंदिर, राधेश्याम कहकर किया जाता है संबोधित
Saregamapa Winner बनीं श्रद्धा, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपए
साल के 365 दिन चलता है ये बिजनेस, बिहार का युवक साल में कमा रहा 15 लाख
सर्दियों में ये लोग हो जाएं सावधान! ठंड में चुपके से अटैक करती है ये बीमारी
सर्दियों के समय कम मेहनत करके इस तरीके से घटाएं वजन, ऐसे करें सुबह की शुरूआत
क्या आपने खाई है ये विदेशी डिश? राजस्थान में हॉट डॉग ने मचाई धूम, सिर्फ 20 रु.
रिंग फिंगर में माणिक्य, तो तर्जनी में पुखराज, एक्सपर्ट से जानें सही दिन और समय
त्रिवेणी योग, मौनी अमावस्या पर इन 4 राशि के जातकों का खुलेगा भाग्य
लाइव ब्लॉग
2 minutes ago
an hour ago
an hour ago
2 minutes ago