चलती कार में धारदार हथियार और पिस्टल लहराने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। लालकुर्ती थाना वीडियो की जांच के आधार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चाकू बरामद करते हुए वीडियो में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया है। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। गुरुवार को 16 सेकेंड का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। वीडियो में चलती कार में पांच युवक खुलेआम चाकू, पिस्टल का प्रदर्शन करते दिखाई दिए। कार के डैशबोर्ड पर पुलिस की कैप भी रखी नजर आई। लालकुर्ती थाना पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रही कार के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान चालक की पहचान रितिम अधिकारी पुत्र बसंत सिंह अधिकारी, निवासी आर-6 टाइप-3 पुलिस लाइन के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार आरोपी एक इंस्पेक्टर का बेटा है। उसे गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चाकू बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे अन्य युवकों की पहचान की जा रही है। यह भी जांच का विषय है कि वीडियो में पिस्टल वास्तविक थी या नकली। वीडियो कब और कहां बनाया गया तथा उसमें प्रयुक्त अन्य हथियार किस प्रकार के थे, इसकी तकनीकी जांच भी कराई जा रही है।
कुटी चौराहे पर हुआ था विवाद
प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि वीडियो में दिखाई देने वाला मुख्य आरोपी कुछ दिन पहले कुटी चौराहे के पास कार ओवरटेक करने के विवाद में भी चर्चा में आया था। उस मामले में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की थी। अब हथियारों के प्रदर्शन वाला वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पूरे घटनाक्रम को भी जांच के दायरे में शामिल कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।
वर्जन…
वायरल वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में शामिल अन्य युवकों की पहचान, हथियारों की प्रकृति और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। – विनायक भोसले, एसपी सिटी
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
शॉर्ट बायो :
विनय शर्मा बीते 16 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ में वेस्ट यूपी में क्राइम बीट संभाल रहे हैं। वह मेरठ में क्राइम टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव :
विनय शर्मा प्रिंट मीडिया में प्रतिष्ठित नाम हैं और पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान की मेरठ यूनिट में बतौर चीफ क्राइम रिपोर्टर कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान में वर्ष 2016 से लगातार कार्यरत हैं और अपराध की बड़ी घटनाओं की कवरेज में मजबूत पकड़ रखते हैं।
कॅरियर का सफर :
विनय शर्मा ने अपना कॅरियर वर्ष 2010 में दैनिक जागरण से शुरू किया। यहीं से उन्होंने पत्रकारिता के बुनियादी सिद्धांतों को समझा। वर्ष 2016 में हिन्दुस्तान मीडिया से जुड़े और वेस्ट यूपी में काम शुरू किया। फिलहाल में वेस्ट यूपी में क्राइम संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
ग्रेजुएशन और मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद दैनिक जागरण में ज्वाइन किया। क्राइम की घटनाओं की कवरेज के साथ ही साफ्ट स्टोरी कवरेज भी कर रहे हैं।
विजन
अपराध और आतंकी घटनाओं की कवरेज में विनय शर्मा को गहरी समझ है। इन्होंने कई बड़े प्रकरण में एक्सक्लूसिव और ब्रेकिंग खबरें दी हैं। साथ ही कई बड़े मामलों में कवरेज भी दी है। विनय शर्मा का लक्ष्य है कि प्रमाणिक तथ्यों के आधार पर पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचाई जाए।
विशेषज्ञता
अपराध, एंटी करप्शन, ईओडब्ल्यू, सीआईडी, सीबीआई और एंटी टेररिस्ट स्क्वायड समेत जेल बीट कवरेज।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play