टीम इंडिया के 'सरेंडर' से इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक भी हैं हैरान, बोले- मुझे लगा था कि वह… – Hindustan

इंग्लैंड की टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने इस बात को स्वीकार किया है कि टीम इंडिया को दूसरे वनडे मैच में अच्छी शुरुआत मिली थी, लेकिन वह बड़ा स्कोर नहीं बना सके। एक समय टीम इंडिया का स्कोर 180/3 था, लेकिन अगले 50 रनों के भीतर भारत ने 7 विकेट गंवा दिए और मैच इंग्लैंड को थाली में परोसकर दे दिया। अब सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। इस पर ब्रूक ने कहा है कि वह उस मैच को जीतने की कोशिश करेंगे। जो रूट की भी तारीफ हैरी ब्रूक ने की, जिन्होंने 99 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। इस मैच में जब भारत ने आखिर में विकेट खोए तो ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया ने सरेंडर कर दिया है।
हैरी ब्रूक ने मैच के बाद सीरीज में बराबरी पर पहुंचने पर कहा, “बहुत अच्छा लग रहा है। हां, हम अभी भी सीरीज़ में हैं, इसलिए रविवार का इंतजार है।” भारत को 233 पर रोकने पर कप्तान ब्रूक बोले, “मुझे लगा कि यह एक जबरदस्त कोशिश थी। 30 ओवर के बाद उनका स्कोर 180/3 था और वे बड़ा टोटल बनाने की कोशिश कर रहे थे। कुछ अच्छे समय ऐसे भी थे जब सैम करन और विल जैक्स साथ में बॉलिंग कर रहे थे। मुझे लगा कि उन्होंने दोनों छोर बहुत अच्छे से संभाले रखे और फिर आखिर में उन्हें 7/60 पर आउट करना अजीब था।”
प्लेइंग XI में एक एक्स्ट्रा सीमर चुनने पर ब्रूक ने बताया, “यह कंडीशन्स की वजह से था। हम इसी आधार पर XI चुनने की कोशिश कर रहे थे और किसी और दिन, हमें एक और स्पिनर लाना पड़ सकता था, लेकिन आज हमें लगा कि एक्स्ट्रा सीमर सही ऑप्शन था।” जो रूट के नाबाद 99 रन और टीम पर उनके असर पर ब्रूक ने कहा, “वह एक ज़बरदस्त खिलाड़ी हैं। आप उनसे चेंजिंग रूम में भी बहुत कुछ सीख सकते हैं। वह एक बेहतरीन इंसान हैं और वह हमेशा तब आते हैं जब हमें उनकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है।”
युवा खिलाड़ी रूट की बैटिंग टेम्पो से क्या सीख सकते हैं? इस सवाल के जवाब में कप्तान ब्रूक ने कहा, “बिल्कुल, हां। वह कई सालों से स्ट्राइक रोटेट करने में दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। मुझे कुछ साल पहले उनकी एक इनिंग याद है, जिसमें मुझे लगता है कि उन्होंने सिर्फ तीन चौके मारे थे और 100 रन बनाए थे, जो कमाल की बात है, लेकिन वह स्ट्राइक रोटेट करने में जबरदस्त हैं और ODI क्रिकेट में यह एक बड़ी भूमिका निभाता है।”
2027 वर्ल्ड कप की ओर जाते हुए इंग्लैंड की प्लानिंग पर ब्रूक ने जवाब दिया, “हम सच में हर दिन को वैसे ही लेते हैं जैसे वह आता है। अगर हमें क्वालिफ़ाई करना है, तो हमें क्वालिफाई करना होगा, लेकिन अब हम रविवार की ओर देख रहे हैं और देखेंगे कि वहां क्या कंडीशन होती हैं और उन्हें हराने की कोशिश करेंगे।” रविवार 19 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स में तीसरा वनडे इंटरनेशनल मैच खेला जाना है।
विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर ‘खबर नॉन स्टॉप’ से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट ‘कैच न्यूज’ में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद ‘डेली हंट’ में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। ‘दैनिक जागरण’ की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News