Train Cancelled latest updates: छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और कोरबा रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को इस वीकेंड भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल पर 18 और 19 जुलाई को रेलवे ट्रैक से जुड़े कई बड़े तकनीकी काम होने वाले हैं, जिसके चलते कई पैसेंजर और मेमू ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. वहीं, दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है. ये बदलाव 13 अगस्त तक लागू रहेंगे. इसके अलावे भुवनेश्वर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) जाने वाली ट्रेन संख्या 11020 कोणार्क एक्सप्रेस अब दोबारा से अपने टाइम से चलेगी.
रायपुर और बिलासपुर के बीच रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों और स्थानीय यात्रियों को इस तकनीकी काम की वजह से सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. रेलवे ने इस रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर को 19 जुलाई को और ट्रेन संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर को 18 और 19 जुलाई दोनों दिन रद्द रखने का फैसला लिया है. इसके अलावा, कोरबा और गेवरा रोड की औद्योगिक बेल्ट को जोड़ने वाली लाइफलाइन पैसेंजर ट्रेनों के पहिए भी इस वीकेंड थमे रहेंगे. बिलासपुर से गेवरा रोड के बीच चलने वाली मेमू ट्रेनों के यात्रियों को भी अपने सफर का विकल्प तलाशना होगा.
उत्तर रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर तकनीकी बदलावों के कारण कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है. अब जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला, साबरमती-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला जैसी कुल 18 प्रमुख गाड़ियां पुराने प्लेटफॉर्म के बजाय प्लेटफॉर्म नंबर 4 (PF-04) पर आएंगी. यह व्यवस्था अलग-अलग तारीखों से शुरू होकर 13 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगी.
KIND ATTENTION PASSENGERS !
Platform numbers of the following trains have been changed at Delhi Cantt. Railway Station. The detailed schedule is as under.
For more updates please visit NTES App or dial Rail Madad Helpline No. 139. pic.twitter.com/uITtmuCytZ
— Northern Railway (@RailwayNorthern) July 16, 2026
पूर्व तटीय रेलवे (East Coast Railway) की तरफ से ओडिशा और महाराष्ट्र के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर आई है. रेलवे के आधिकारिक सूचना के मुताबिक, भुवनेश्वर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) जाने वाली ट्रेन संख्या 11020 (कोणार्क एक्सप्रेस) को बहाल कर दिया गया है. पहले इस ट्रेन को दादर स्टेशन पर ही शॉर्ट-टर्मिनेट करने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब 15 जुलाई से इसे फिर से अपने पुराने और निर्धारित आखिरी स्टेशन यानी मुंबई सीएसएमटी (CSMT) तक चलाया जा रहा है.
Important Travel Update
For the convenience of passengers, the previously notified short termination/origination of Train No. 11020 Bhubaneswar – CSMT Express has been withdrawn. The train will resume its normal service up to Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus (CSMT) from… pic.twitter.com/rbVnAk4KB7
— East Coast Railway (@EastCoastRail) July 15, 2026
रेलवे प्रशासन ने सभी प्रभावित रूटों के यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए अपने सफर की प्लानिंग पहले से कर लें. ट्रेनों के कैंसिल होने या उनके बदले हुए समय की पल-पल की जानकारी के लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं. इसके अलावा भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) ऐप पर जाकर भी अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस आसानी से चेक किया जा सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED