जिम ट्रेनर और मेकओवर आर्टिस्ट के बीच क्या हुआ ? सुसाइड या डबल मर्डर, देखें वारदात – AajTak

Feedback
फरीदाबाद के नहर में मिले युवक और महिला के शवों ने पूरे मामले को रहस्यमयी बना दिया है. 24 साल के आकाश और 32 साल के रजनी के शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं. दोनों के हाथ काले रंग की डेटा केबल से बंधे मिले, जबकि आकाश के चेहरे पर चोट के निशान भी पाए गए. घटना को लेकर दोनों परिवार एक-दूसरे पर हत्या के गंभीर आरोप लगा रहे हैं. महिला के पति का दावा है कि आकाश ने हथौड़े से हमला कर रजनी को नहर में धक्का दिया और फिर खुद कूद गया, वहीं आकाश के परिजनों का आरोप है कि महिला, उसके पति और अन्य लोगों ने मिलकर आकाश की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया. पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत की असली वजह और घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी. अब इस रहस्यमयी मौत पर कई सवाल खड़े हो गए हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News