उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से रेप, ब्लैकमेल और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है, युवती ने रतनपुरी थाना क्षेत्र पुलिस से इस मामले की शिकायत की है. रतनपुरी थाना क्षेत्र पुलिस ने इस मामले में युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार इस मामले में कुल 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, साथ ही मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
जानकारी के मुताबिक, जिले रतनपुरी थाना क्षेत्र के सठेड़ी गांव की रहने वाली एक युवती ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर गांव के ही दो युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप किया, घटना का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया.
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- ‘इच्छा होती है कि…’
पीड़िता का यह भी आरोप है कि विरोध करने और परिजनों को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसे मदरसे ले जाकर धर्म परिवर्तन कराने और बाद में निकाह करने की बात कही थी. वहीं, मामला दर्ज होने से पहले समझौते का दबाव और रुपये देने का प्रस्ताव भी दिया गया. इन सभी आरोपों की पुलिस जांच कर रही है.
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर वसीम, जावेद समेत चार लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
UP Weather: यूपी में बदलने वाला है मौसम, आज लखनऊ समेत 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
अभिषेक चौधरी मुजफ्फरनगर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.