Indian Railways: मऊ और कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट-टाइमिंग और स्टॉपेज – AajTak

Feedback
यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे लगातार स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मऊ और पश्चिम बंगाल के कोलकाता के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन सीवान-छपरा-हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी-किउल-झाझा के रास्ते मऊ और कोलकाता के बीच चलाई जाएगी.
इस स्पेशल ट्रेन के चलने से उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के साथ-साथ बिहार के लोगों को भी आने-जाने में सुविधा मिलेगी. पूर्व मध्य रेल (East Central Railway) की सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर सीवान-छपरा-हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी -किउल-झाझा के रास्ते मऊ और कोलकाता के बीच गाड़ी संख्या 05096/05095 मऊ-कोलकाता-मऊ स्पेशल का परिचालन किया जाएगा.
यह स्पेशल ट्रेन मऊ से 22 जुलाई से 23 सितंबर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को तथा कोलकाता से 23 जुलाई से 24 सितंबर, 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी.
यहां देखें ट्रेन की टाइमिंग, रूट और स्टॉपेज
गाड़ी संख्या 05096 मऊ-कोलकाता स्पेशल 22 जुलाई से 23 सितंबर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को मऊ जं. से 13.20 बजे चलेगी. जो बेलथरा रोड से 14.12 बजे, सलेमपुर से 14.45 बजे, भटनी से 15.02 बजे, भाटपार रानी से 15.17 बजे, मैरवा से 15.35 बजे, सीवान से 16.00 बजे, एकमा से 16.22 बजे, छपरा से 17.10 बजे, दिघवारा से 17.45 बजे, सोनपुर से 18.50 बजे, हाजीपुर से 19.05 बजे, शाहपुर पटोरी से 19.47 बजे, बरौनी से 21.20 बजे, किऊल जं. से 22.42 बजे, जमुई से 23.05 बजे, दूसरे दिन झाझा से 00.50 बजे, जसीडीह से 01.28 बजे, मधुपुर से 01.54 बजे, चितरंजन से 02.37 बजे, आसनसोल 03.45 बजे, दुर्गापुर से 04.17 बजे, बर्द्धमान से 05.38 बजे, बैण्डेल से 06.30 बजे तथा नैहाटी से 07.30 बजे खुलकर 08.50 बजे कोलकाता पहुंचेगी.
वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 05095 कोलकाता-मऊ स्पेशल 23 जुलाई से 24 सितंबर, 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को कोलकाता से 13.20 बजे प्रस्थान कर नैहाटी से 14.10 बजे, बैण्डेल से 14.36 बजे, बर्द्धमान से 15.38 बजे, दुर्गापुर से 16.38 बजे, आसनसोल 17.13 बजे, चितरंजन से 17.38 बजे, मधुपुर से 18.17 बजे, जसीडीह से 18.44 बजे, झाझा से 20.50 बजे, जमुई से 21.17 बजे, किऊल जं. से 21.52 बजे, दूसरे दिन बरौनी से 00.15 बजे, शाहपुर पटोरी से 01.00 बजे, हाजीपुर से 01.55 बजे, सोनपुर से 02.07 बजे, दिघवारा से 02.32 बजे, छपरा से 04.10 बजे, एकमा से 04.47 बजे, सीवान से 05.20 बजे, मैरवा से 05.47 बजे, भाटपार रानी से 06.07 बजे, भटनी से 06.30 बजे, सलेमपुर से 06.52 बजे तथा बेलथरा रोड से 07.27 बजे खुलकर 08.40 बजे मऊ जंक्शन पहुंचेगी.
इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 कोच सहित कुल 19 कोच होंगे. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News