Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। बगैर रजिस्ट्रेशन और अधूरे मानकों के साथ संचालित निजी क्लीनिकों पर अफसरों ने निगाहे तिरछी कर ली है। ऐसे क्लीनिको पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। जिसको लेकर सीएचसी बिन्दकी की ओर से अभी तक 24 सेंटरों को नोटिस भेजी जा चुकी है। विभागीय कार्रवाई से संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।बिंदकी बस स्टॉप में संचालित एक नेता के क्लीनिक पर अफसरों की कार्रवाई के बाद से अवैध क्लीनिक सेंटरों पर भी कार्रवाई का सिलसिला तेज हो गया है। बिंदकी क्षेत्र में संचालित निजी क्लीनिक सेंटरों में गड़बड़ियों का अंबार लगा है। ऐसे ही बगैर रजिस्ट्रेशन और अधूरे मानकों पर संचालित क्लीनिकों पर सख्ती शुरू हो गई है।
गुरुवार को ललौली रोड में संचालित खान क्लीनिक सेंटर और कुंवरपुर रोड में संचालित तुलसी क्लीनिक सेंटर में नोटिस भेजा गया है। बता दे कि पिछले एक सप्ताह में अफसरों के द्वारा 24 निजी क्लीनिकों को नोटिस भेजा जा चुका है। जिसमें रजिस्ट्रेशन कराने के साथ मानकों को पूरा किए जाने की चेतावनी दी गई है। इसके बाद भी गड़बड़ी मिलने पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि खान क्लीनिक में मानक पूरे बताए है, जिनसे दस्तावेज मांगा गया है। अभी तक 24 को नोटिस भेजी जा चुकी है। खामियां मिलने पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play