आंध्र प्रदेश: पत्नी ने प्रेमी को लाइव लोकेशन भेजकर कराई पति की हत्या, दर्शन के लिए मंदिर जाने का बनाया था बहाना – andhra pradesh wife gets husband killed after sending live location to lover – Jagran

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति रमेश की हत्या कर दी। …और पढ़ें
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, अमरावती। आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। अमावस्या के मौके पर पत्नी ने पति को मंदिर जाने के लिए तैयार किया और रास्ते में अपने प्रेमी को लाइव लोकेशन भेज दी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि डिजिटल सबूत, CCTV फ़ुटेज और टेक्निकल एनालिसिस की मदद से कुछ ही घंटों में इस मामले का पर्दाफाश किया गया।
मृतक की पहचान 23 वर्षीय रमेश के रूप के में हुई है, वह तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले के सुलागिरी का रहने वाला था। रमेश की शादी दो साल पहले शांतिपुरम की रहने वाली हसिनी से हुई थी। शादी के बाद उन्हें एक बेटी भी हुई। रमेश होसुर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि शादी के बाद हसिनी का अपने बचपन के दोस्त युगंधर के साथ अफेयर चल रहा था। दोनों ने रमेश को रास्ते से हटाने का फैसला किया और उसकी हत्या करने की योजना बनाई।
पुलिस ने बताया, हसिनी ने रमेश को मंगलवार को गुडुपल्ले मंडल में मल्लप्पा कोंडा की चोटी पर स्थित श्री मल्लेश्वर स्वामी मंदिर जाने के लिए मना लिया। जब वह अपनी बेटी के साथ जा रहे थे, इस दौरान पत्नी फोन पर युगंधर के साथ अपनी लाइव लोकेशन शेयर करती रही, जिससे हमलावरों को उनकी हरकतों पर नजर रखने में मदद मिली।
पुलिस का मानना है कि हत्या का प्लान हिल रोड पर तीसरे हेयरपिन मोड़ के पास अंजाम दिया गया। पुलिस को शक है कि हसिनी ने जान-बूझकर अपना हैंडबैग गिरा दिया, जिससे रमेश को अपनी मोटरसाइकिल रोकनी पड़ी। तभी युगंधर और उसके साथी कथित तौर पर छिपी हुई जगह से बाहर निकले, रमेश का लगभग 100 मीटर तक पास के जंगल में पीछा किया और धारदार हथियारों से हमला करके उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया, यह हत्या तब हुई जब रमेश की बेटी पास ही मौजूद थी।
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब हसिनी की मां ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी और नातिन घर नहीं लौटी। पुलिस ने मंदिर के रास्ते का सीसीटीवी फुटेज निकलवाया, जिसमें हत्या के मामले का खुलासा हुआ।
सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि रमेश अपनी पत्नी के साथ बाइक से मंदिर गया था, लेकिन बाद में वह बाइक पर दो अन्य पुरुषों के साथ उस इलाके से जाती हुई दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल फोन रिकॉर्ड, लोकेशन डेटा और अन्य तकनीकी सबूतों की जांच की, जिससे उन्हें रमेश का शव मिला।
पुलिस ने पत्नी, उसके कथित प्रेमी और दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ग्रामीणों के उन दावों की भी पुष्टि कर रही है, जिसमें रमेश से शादी के समय हसिनी के नाबालिग होने की बात कही जा रही है। अगर इसकी पुष्टि होती है, तो बाल विवाह कानूनों के तहत अलग से कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News