तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी विजय जोसेफ के दुकानदार अवतार की बहुत चर्चा हो रही है। एक वीडियो में वह जनता के लिए चावल तौलते हुए नजर आए, जिसकी सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया रही है। दरअसल, सोमवार को ही वह अपने निर्वाचन क्षेत्र पेरम्बूर पहुंचे थे, जहां उन्होंने दुकान का दौरा किया और जनता से मुलाकात की थी। इसके अलावा उन्होंने कई विकास कार्यों का ऐलान किया है।
वीडियो में नजर आ रहा है कि मुख्यमंत्री विजय राशन वितरण केंद्र पर पहुंचे और अधिकारियों से बात कर रहे हैं। इस दौरान वह रिकॉर्ड और काम करने के तरीकों को लेकर भी जानकारियां जुटा रहे हैं। इसी बीच उनके सामने एक महिला पहुंची है और वह उनके लिए चावल तौलने लगते हैं। हाल ही में राज्य सरकार ने नए राशन कार्ड वितरित करने का ऐलान किया था।
विजय विधानसभा चुनाव में जीत के बाद सोमवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र पेरम्बूर में आयोजित अपने पहले आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उस दौरान नए सिरे से तैयार किए गए अपने विधायक कार्यालय का उद्घाटन किया था। उन्होंने विशेष तौर पर पेरम्बूर के निवासियों के लिए जन-शिकायत मोबाइल ऐप्लिकेशन की भी शुरुआत की।
पीटीआई भाषा के अनुसार, आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, व्यासरपाडी में शर्मा नगर फर्स्ट स्ट्रीट में तैयार विधायक कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और रोजाना जनता की अर्जियों के निस्तारण के लिए 10 कर्मियों को तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा चुनाव में पेरम्बूर और तिरुचि पूर्व दोनों सीट से जीत हासिल की थी, लेकिन बाद में उन्होंने तिरुचि पूर्व सीट से इस्तीफा दे दिया था।
नागरिकों की शिकायतों और अनुरोधों पर तेजी से कार्रवाई करने के लिए विधायक कार्यालय में एक एकीकृत समान सेवा केंद्र (ई-सेवई मय्यम) भी बनाया गया है। साथ ही हाल ही में लॉन्च किए गए ऐप के जरिये नागरिक बिजली, पानी की आपूर्ति, सड़कों, साफ सफाई और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें सीधे दर्ज कर सकते हैं और उनकी स्थिति पर नजर रख सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने एमकेबी नगर इलाके के दौरे के दौरान एक स्थानीय राशन की दुकान का निरीक्षण किया और लाभार्थियों को नए राशन कार्ड और जरूरी सामान बांटने की शुरुआत की। साथ ही जमीन के मालिकाना हक के पट्टे भी सौंपे। इसके बाद उन्होंने यात्रियों की सुविधाओं और चार्जिंग अवसंरचना का जायजा लेने के लिए व्यासरपाडी मेट्रो के पास मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एमटीसी) के इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का दौरा किया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play