Airtel यूजर्स को बड़ा झटका! चुपचाप बंद किया 549 रुपए वाला प्लान, अब नंबर चलने के खर्च करने होंगे ₹150 ज्यादा – Hindustan

Tariff Hike 2026: अगर आप Airtel का पोस्टपेड कनेक्शन इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बुरी खबर। Airtel ने अपने 549 रुपए वाले इंडिविजुअल पोस्टपेड प्लान को चुपचाप हटा दिया है। कंपनी ने इस बदलाव का अलग से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया, लेकिन अब यह प्लान Airtel की वेबसाइट और Airtel Thanks ऐप पर दिखाई नहीं दे रहा है। इस बदलाव के बाद अब 449 रुपए का इंडिविजुअल पोस्टपेड प्लान एंट्री-लेवल ऑप्शन बन गया है, जबकि इसके बाद सीधे 699 रुपए का फैमिली पोस्टपेड प्लान मिलता है। यानी पहले जो ग्राहक 549 रुपए वाला प्लान चुन सकते थे, अब उन्हें या तो कम कीमत वाला 449 रुपए प्लान लेना होगा या फिर ज्यादा कीमत वाले 699 रुपए फैमिली प्लान पर जाना होगा।
549 रुपए वाला प्लान उन यूजर्स के लिए था जो अकेले पोस्टपेड इस्तेमाल करते थे लेकिन उन्हें अतिरिक्त OTT और डिजिटल बेनिफिट्स चाहिए थे। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन, अनलिमिटेड 4G/5G डेटा के साथ Amazon Prime Mobile (6 महीने), JioHotstar Mobile (1 साल), Google One 100GB, Airtel Xstream Play Premium और Adobe Express Premium जैसे फायदे शामिल थे।
Airtel के 449 रुपए प्रति माह (+GST) वाले प्लान में एक SIM कनेक्शन के साथ अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा अनलिमिटेड 4G/5G डेटा, रोज 100 SMS का सपोर्ट भी शामिल है। इसके साथ Google One का 100GB क्लाउड स्टोरेज (6 महीने), Airtel Xstream Play Premium (3 महीने), Adobe Express Premium (12 महीने), Hello Tunes, Blue Ribbon Bag Tracking और स्पैम व फ्रॉड लिंक प्रोटेक्शन जैसे अतिरिक्त फायदे भी मिलते हैं।
अगर परिवार में दो लोग Airtel पोस्टपेड इस्तेमाल करते हैं, तो 699 रुपए का फैमिली प्लान बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इसमें एक प्राइमरी और एक एड-ऑन SIM शामिल होती है। दोनों यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और 4G/5G डेटा का फायदा मिलता है। इसके अलावा Amazon Prime Mobile (6 महीने), JioHotstar Mobile (1 साल), Google One (100GB), Airtel Xstream Play Premium और Adobe Express Premium जैसी सेवाएं भी दी जाती हैं।
हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News