'शीशमहल' से कमाई करेगी रेखा गुप्ता सरकार, खोज लिया एक नया तरीका – Hindustan

दिल्ली के मुख्यमंत्री रहते हुए अरविंद केजरीवाल जिस बंगले में रहते थे, उससे अब रेखा गुप्ता सरकार कमाई करने जा रही है। भाजपा की ओर से ‘शीशमहल’ कहे जाने वाले ‘6 फ्लैग स्टाफ रोड’ के बंगले से दिल्ली की सरकार राजस्व जुटाने का नया तरीका खोज चुकी है। बंगले को लेकर चुनाव से पहले काफी विवाद हुआ था और भाजपा ने आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल ने आलीशान बनाने के लिए गलत तरीके से इस बंगले पर करोड़ों रुपये खर्च किए। भाजपा ने अरविंद केजरीवाल की ‘आम आदमी वाली छवि’ को तोड़ने के लिए इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया।
हाल ही में सूचना आई थी कि विवादित रहे बंगले को सरकार स्टेट गेस्ट हाउस बनाएगी, लेकिन अब इस पर दूसरा प्लान सामने आया है। दिल्ली सरकार का पीडब्ल्यूडी विभाग इसे किसी हॉस्पिटैलिटी ऑपरेटर को लीज पर दे सकता है। इसके अलावा सरकार के आधिकारिक कार्यक्रम भी यहां हो सकेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीडब्ल्यूडी विभाग बंगले के पास बने दो मंजिला कैंप ऑफिस के अधूरे काम को भी पूरा करेगा। इसका इस्तेमाल सरकारी बैठकों और अन्य आयोजनों के लिए किया जाएगा। जब सरकार को इसकी जरूरत नहीं होगी तो निजी कार्यक्रम भी हो सकेंगे। इस इमारत का निर्माण 2021-22 में हुआ था लेकिन ‘शीशमहल’ वाला विवाद उठने के बाद काम रुक गया था।
पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि सरकार हॉस्पिटैलिटी कंपनियों से पार्टनरशिप करने के विकल्प पर विचार कर रही है, जो इसका उचित प्रबंधन कर सके। वर्मा ने कहा, ‘हम स्थापित कंपनियों से पार्टनरशिप बनाने पर विचार कर रहे हैं ताकि प्रॉपर्टी का इस्तेमाल पेशेवर ढंग से हो सके। अभी हम इसके रखरखाव पर काफी पैसा खर्च कर रहे हैं जो कि सरकार के लिए गैर जरूरी खर्च है। यदि इस प्रॉपर्टी का इस्तेमाल सरकारी राजस्व बढ़ाने के लिए हो तो यह अच्छा विकल्प होगा।’
रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि विभाग इस प्रॉपर्टी के लिए विस्तृत मॉडल बना रहा है। इस योजना के तहत सरकार बंगले को लग्जरी होटल्स का संचालन करने वाली किसी कंपनी को संचालन के लिए लीज पर दे सकती है। भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साफ कर दिया था कि वह इस बंगले में नहीं रहेंगी और सरकार इसको लेकर कई विकल्पों पर विचार कर रही है। इसे म्यूजियम बनाने की चर्चा भी हुई थी।
सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)

सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें ‘हम से सीखो’ विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News