Prayagraj News: प्रयागराज। सरकार की मुफ्त राशन योजना ने निर्माण श्रमिकों की आदतें बदल दी हैं। जिले में पंजीकृत 5.72 लाख निर्माण श्रमिकों में से महज 78 हजार श्रमिक ही इस समय काम कर रहे हैं। बाकी करीब पांच लाख श्रमिकों ने पिछले चार साल से अपना पंजीकरण तक नवीनीकरण नहीं कराया है। माना जा रहा है कि इसका बड़ा कारण मुफ्त राशन मिलना है। हालांकि इसका एक कारण नवीनीकरण का शुल्क भी माना जा रहा है। जिन श्रमिकों ने पिछले कुछ वर्षों से नवीनीकरण नहीं कराया है, उन्हें आने वाले समय में समस्या हो सकती है। उनका पंजीकरण अब निरस्त करने की तैयारी चल रही है। एक बार पंजीकरण रद्द होने के बाद उन्हें सरकार की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। पंजीकरण नवीनीकृत न कराने के कारण श्रमिक न सिर्फ काम से दूर हुए हैं, बल्कि सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं से भी वंचित हो गए हैं। इनमें विवाह योजना जिसके तहत बेटी की शादी के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है, साइकिल योजना जिसमें बच्चों को पढ़ाई के लिए साइकिल दी जाती है और स्कॉलरशिप योजना जिसमें श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति देने का प्रबंध है, जैसी तमाम योजनाएं हैं, जिनसे यह श्रमिक वंचित हो रहे हैं। उपायुक्त श्रम सुमित कुमार का कहना है कि फिलहाल किसी का डेटा डिलीट तो नहीं हुआ है, लेकिन जो लोग निष्क्रिय सूची में जाते हैं, उन्हें अब कोई भी काम करना होगा तो उन पर बोर्ड को निर्णय लेना होता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए बोर्ड कुछ योजना बना रहा है, लेकिन वो अभी सामने नहीं है。
नवीनीकरण का शुल्क महज 20 रुपये है। अगर किसी ने एक जनवरी 2026 को 20 रुपये का शुल्क दिया तो वो 31 दिसंबर 2026 तक काम कर सकता है। लेकिन 31 दिसंबर 2027 तक उसे नवीनीकरण कराने का अवसर होगा। वर्ष 2027 में किसी ने किसी भी महीने में नवीनीकरण कराया तो उसे 20 रुपये ही देना होगा, लेकिन अगर किसी ने जून 2028 में नवीनीकरण कराया तो उसे वर्ष 2027 का शुल्क 20 रुपये और जनवरी 2028 से जून 2028 पांच रुपये प्रतिमाह की दर से पैनाल्टी देनी होगी। वहीं वर्ष 2027 और 2028 का 20 -20 रुपये नवीनीकरण शुल्क अदा करना होगा।
शॉर्ट बायो: अभिषेक मिश्र पिछले 22 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रयागराज में वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ प्रयागराज में प्रशासनिक व प्रमुख धार्मिक गतिविधियों की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
अभिषेक मिश्र भारतीय प्रिंट व डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में अभिषेक ‘हिन्दुस्तान’ अखबार व ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में प्रशासनिक, धार्मिक व राजनीतिक गतिविधियों की खबरों को देख रहे हैं। 2010 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
अभिषेक मिश्र ने अपने करियर की शुरुआत जुलाई 2004 में ‘हिन्दुस्तान’ अखबार से की थी। अगस्त 2007 में अमर उजाला कानपुर व आगरा में रहते हुए अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2008 से अगस्त 2010 तक दैनिक जागरण आईनेक्स्ट अखबार में प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा की रिपोर्टिंग की। सितंबर 2010 में एक बार फिर ‘हिन्दुस्तान’ अखबार प्रयागराज में सेवाएं देना शुरू किया। तब से अब तक ‘हिन्दुस्तान’ अखबार से जुड़े हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में परास्नातक करने बाद अभिषेक मिश्र ने राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। इसके बाद से लगातार प्रिंट मीडिया में सक्रिय रहे हैं। शुरूआती दौर में उच्च व तकनीकी शिक्षा के साथ बाद प्राथमिक, माध्यमिक शिक्षा, मेडिकल बीट की रिपोर्टिंग के साथ ही रेलवे व परिवहन की रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। वर्तमान में मुख्य रूप से प्रशासन, आबकारी बीट की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रमुख धार्मिक गतिविधियों की रिपोर्टिंग करते हैं।
रिपोर्टिंग और विजन
पत्रकारिता का लंबा अनुभव रखने वाले अभिषेक का मानना है कि खबरें सच दिखाती हैं। कमजोर वर्ग की समस्या के साथ विकास करने वाली और विकास को बढ़ाने वाली खबरों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए गहन पड़ताल की भी जरूरत होती है।
महाकुंभ की कवरेज
वर्ष 2025 में प्रयागराज में आयोजित सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुम्भ के दौरान व्यवस्थागत खबरों के साथ ही अखाड़ों पर खास रिपोर्ट की। 2013 के महाकुम्भ और 2019 के कुम्भ की रिपोर्टिंग का भी अनुभव है।
विशेषज्ञता
महाकुम्भ, कुम्भ और माघ मेला की रिपोर्टिंग का अनुभव।
प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा बीट की रिपोर्टिंग का अनुभव।
रेलवे, रोडवेज और एयरवेज के साथ की कम्यूनिटी रिपोरिटिंग।
जीवन शैली को बदलने वाली खबरों के साथ, तथ्यात्मक विशेष रूप से विश्लेषण वाली खबरों पर फोकस।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play