कानपुर देहात। दुष्कर्म के आरोपी ने रसूलाबाद थाना क्षेत्र के मालपुरवा गांव में ढाक के एक पेड़ में फांसी लगा जान दे दी। परिजनों ने झूठा आरोप लगाए जाने व हत्या कर शव पेड़ में लटकाने की बात कही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मालपुरवा गांव निवासी 45 वर्षीय अरविंद सिंह गौर पर एक युवती ने दो दिन पहले झांसा देकर कई महीने तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। मामले में युवती के चाचा ने रसूलाबाद थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से पुलिस आरोपित अरविंद की तलाश कर रही थी।
पुलिस की दबिश से डरकर वह बुधवार शाम को घर से निकल गया था। शुक्रवार सुबह गांव के बाहर एक बाग में उसका शव ढाक के पेड़ में फांसी पर लटका मिला। वहां से निकले लोगों से जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। अरविंद का शव देखते ही कोहराम मच गया। पति की मौत से उसकी पत्नी शीलू सिंह बदहवास हो गईं, जबकि पुत्र शिवेंद्र, पुत्री छवि का रो रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर रसूलाबाद शिवनारायण सिंह व कहिंजरी चौकी इंचार्ज प्रवीण मिश्रा ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। मृतक के भतीजे अनुराग सिंह व परिजनों ने झूठा मुकदमा दर्ज कराने के बाद हत्या कर शव पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया। वहीं ग्रामीणों ने उसके गांव में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने व दुष्कर्म का आरोप लगाने पर शर्म से आहत होकर आत्महत्या करने की बात कही। फोरेंसिक टीम के साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर रसूलाबाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या की घटना प्रतीत हो रही है। सभी बिदुओं पर छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व परिजनों की तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play