Ghazipur News: ट्रेन से कटकर सेवानिवृत्त जवान की गई जान – Hindustan

Ghazipur News: सैदपुर (गाजीपुर)। औड़िहार-गाजीपुर रेल रूट पर सैदपुर नगर के रहेड्डा मोहल्ले के पास शुक्रवार की भोर में ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त सिंहपुर गांव निवासी सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त जवान सरोज सिंह यादव के रूप में की। सूचना पर रोते बिलखते परिजन पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार सरोज सिंह यादव सुबह साइकिल लेकर घर से निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। इसी बीच सुबह करीब सात बजे सूचना मिली कि सैदपुर में रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है।
सूचना मिलने पर मृतक के बड़े पुत्र विनय घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान अपने पिता सरोज सिंह यादव के रूप में की। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। विनय ने पुलिस को बताया कि उनके पिता दो वर्ष पहले सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त हुए थे। रिटायरमेंट के बाद से उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती थी और वह मानसिक बीमारी से भी जूझ रहे थे। मृतक के दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र विनय खेती-बाड़ी का कार्य करता है, जबकि छोटा पुत्र विपिन इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता है। घटना की सूचना मिलने पर विपिन घर के लिए रवाना हो गए। दोनों पुत्रों का विवाह हो चुका है। हादसे के बाद पत्नी प्रेमशिला का रो-रोकर बुरा हाल है। सैदपुर कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार पांडे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News