Gangapar News: क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पिछले कुछ दिनों से बेपटरी हो चुकी हैं। आलम यह है कि दिन तो दिन रात भी काटना लोगों का मुश्किल हो गया है। अव्यवस्था के कारण लोग रतजगा करने को मजबूर हैं। विद्युत उपकेंद्र नेवढिया तथा पावर हाउस मेजारोड से विकासखंड उरुवा के दर्जनों गांव जुड़े हुए हैं।
तमाम उपभोक्ताओं का कहना है कि उमस भरी गर्मी में चौबीस घंटे के सापेक्ष महज पांच से छह घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है। बताया कि इस दरमियान कम और ज्यादा वोल्टेज के साथ सैकड़ो बार ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। कम ज्यादा वोल्टेज होने की वजह से बिजली से जुड़े उपकरण खराब हो रहे हैं। बार-बार की ट्रिपिंग और कटौती से लोगों का हाल बेहाल है। बताया कि पड रही बेतहाशा गर्मी और उमस से बच्चे और बूढ़े बीमार पड़ रहे हैं।
नेवढ़िया उपकेंद्र से जुड़े भडेवरा के हिमांशु सिंह, रामचंद्र का पूरा के धीरज शुक्ला आदि ने बताया कि बीते गुरुवार रात्रि आठ बजे के बाद बिजली कटी, तो पूरी रात्रि बिजली की आंख मिचोली चलती रही, जिस कारण लोग पूरी रात्रि रतजगा को मजबूर रहे। लोगों ने विभाग को चेताते हुए कहा कि जल्द ही बिजली सुचारू नहीं हुई, तो लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play