Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले में बारिश से सड़कों की हालत खराब हो गई है। दो सड़कें 20 दिन से अधिक समय से बंद हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में गैस, सब्जी, राशन और अन्य जरूरी सामान की आपूर्ति प्रभावित है। गुरुवार रात कपकोट में सबसे अधिक 77 एमएम बारिश हुई। इसके चलते शुक्रवार को जिले की 24 सड़कों पर यातायात प्रभावित रहा। देर शाम तक सड़क विभागों ने 17 मार्ग खोल दिए, जबकि सात मार्गों पर यातायात अब भी ठप है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार गुरुवार रात कपकोट में 77, बागेश्वर में 15 और गरुड़ में तीन एमएम बारिश हुई। कपकोट विधानसभा क्षेत्र में मलबा और बोल्डर आने से सबसे अधिक सड़कें बंद हुईं। इससे कई गांव तहसील और जिला मुख्यालय से कट गए। जरूरी काम से निकले लोगों को पांच से छह किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। धैना-लखनी और खातीगांव-देवतोली मार्ग 20 दिन से बंद हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरी सामान का संकट गहराने लगा है। नरगड़ा के तारा सिंह ने बताया कि भारी बारिश के कारण गांव की सड़क बंद है। सड़क खोलने के लिए टीम पहुंची, लेकिन बिजली आपूर्ति बाधित होने से भी लोगों को परेशानी हो रही है। ऑनलाइन काम भी प्रभावित हैं। पोथिंग के प्रकाश सिंह ने बताया कि सड़क बंद होने से लोग अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। गांव में उत्पादित सब्जियां बाजार तक नहीं पहुंच पा रही हैं.
धैना-लखनी, कपकोट-कर्मी, भानी-हरसिंग्याबगड़, खड़लेख-भनार, खातीगांव-देवतोली, कुचौली-टकनार, कमेड़ीदेवी-भैसूड़ी, बनलेख-गणुवासिरमोली, कपकोट-पिंडारी, सूपी-हरकोट, भयूं-गडेरा, हरसीला, धरमघर-माजखेत, धरमघर-सनगाड़, कमेड़ीदेवी-स्यांकोट, भयूं-गुलेर, नौकाना-बसेरा, पोथिंग, बड़ेत, गुलम-परगड़ और मुनार समेत कई मोटर मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा।
धरमघर। दुग-नाकुरी तहसील के बनलेख स्थित बिजली उपकेंद्र से गुरुवार शाम करीब छह बजे आपूर्ति ठप हो गई। इससे किड़ई, पचार, महोली, रीमा, कुरौली, बाफिलागांव और सुरकाली समेत 15 गांवों में बिजली गुल रही। लोगों ने बारिश के बीच बिना बिजली के रात बिताई। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play