बलूचिस्तान में PAK फौजियों का संहार, फडणवीस को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा; टॉप-5 न्यूज – Hindustan

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूच लिबरेशन फ्रंट के हमले में करीब 45 सैनिकों की जान चली गई है। इसके बाद पूरा इलाका हाई अलर्ट पर है। दूसरी तरफ महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने दावा किया है कि जल्दी ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से देवेंद्र फडणवीस की विदाई हो सकती है। उनकी जगह पर किसी अन्य मंत्री को बैठाया जा सकता है। राउत के मुताबिक फडणवीस को केंद्र में जिम्मेदारी दी जा सकती है।
पाकिस्तान से खुद को अलग करने का ऐलान कर चुके बलूसिस्तान ने इसकी शुरूआत कर दी है। गुरुवार को मस्तुंग जिले में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के लड़ाकों ने पाक फौज पर हमला कर दिया। इस हमले में करीब तीन दर्जन पाकिस्तानी सैनिकों की जान चली गई है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब पीओके में भी लगातार पाकिस्तानी सेना संघर्ष कर रही है। हालांकि, पाकिस्तान सरकार ने अभी तक इस आंकड़े की पुष्टि नहीं की है। पढ़ें पूरी खबर….
शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने दावा किया है कि जल्दी ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पद से विदाई हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ महीनों में फडणवीस को केंद्र में जिम्मेदारी दी जा सकती है और राज्य में उनकी जगह पर किसी और को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। राउत ने कहा, “अगर केंद्र मंत्रिमंडल में फेरबदल होता है, तो फडणवीस देश की सेवा के लिए वहां पर जा सकते हैं। और भाजपा किसी दूसरे नेता को मंत्री बना सकती है। पढ़ें पूरी खबर…
प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा चुनाव से पहले आयोग ने नई मांग की है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव से जीविका दीदीयों और अद्धसैनिक बलों को दूर रखा जाए। जन सुराज की तरफ से आरोप लगाया गया कि जीविका दीदीयों ने पिछले विधानसभा चुनाव में लोगों को प्रभावित किया था। इसलिए 422 मतदान केंद्रों पर इस बार इनकी ड्यूटी न लगाई जाए। जनसुराज की तरफ से कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले इन्हीं को ध्यान में रखकर महिला रोजगार योजना शुरू की थी। इसमें चुनाव से ठीक पहले 10 हजार रुपए की नकद सहायता दी गई थी। पढ़ें पूरी खबर…
उत्तर प्रदेश के रामपुर में पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर ऐक्शन होने वाला है। तमाम बयानबाजी की बीच गुरुवार को ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने चिंता जताई है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि आजम खान की गलतियों की सजा यूनिवर्सिटी को न दी जाए। क्योंकि इसमें सैकडों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…
पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अयोध्या के राम मंदिर से सटी हनुमान गढ़ी में नमाज पढ़ी जाने के दावे को निराधार बताया है। शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसका निर्माण एक मुसलमान ने ही करवाया था। आज भी वहां पर यह पत्थर लगा हुआ है। बता दें, पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया था कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हनुमान गढ़ी में नमाज पढ़ी गई थी। पढ़ें पूरी खबर..
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News