Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 17 जुलाई 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – AajTak

Feedback
जहां ग्‍लोबल मार्केट से लेकर बाकी एशियाई बाजारों में शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिली. भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्‍त उछाल आई. जोरदार खरीदारी के कारण सेंसेक्‍स 964.58 अंक या 1.25% चढ़कर 78,151.45 पर पहुंच गया. वहीं, पाकिस्तान ने PoK के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र को अपना पांचवां प्रांत बनाने की दिशा में एक बड़ा और विवादास्पद कदम उठाया है. इन खबरों के अलावा, सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में SIR से जुड़ी याचिका पर सुनवाई हुई. पढ़ें शुक्रवार शाम की बड़ी खबरें.
टॉक मार्केट में दमदार तेजी… सेंसेक्‍स 1000 अंक चढ़ा, 20% तक उछले ये शेयर!
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाज़ार में ज़बरदस्त तेज़ी देखने को मिली. कारोबार के अंत में BSE का सेंसेक्‍स 964.58 अंक या 1.25% चढ़कर 78,151.45 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं NSE का निफ्टी 261.55 अंक या 1.09% के उछाल के साथ 24,334.30 पर क्लोज़ हुआ. वहीं, निफ्टी बैंक भी 939.15 अंक की तेज़ी के साथ 58,521.40 पर बंद हुआ.
PoK पर पाकिस्तान की नई साजिश! गिलगित-बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने का प्रस्ताव पास
पाकिस्तान ने PoK के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र को अपना पांचवां प्रांत बनाने की दिशा में एक बड़ा और विवादास्पद कदम उठाया है. गिलगित-बाल्टिस्तान विधानसभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर पाकिस्तान सरकार से संविधान में संशोधन कर इस क्षेत्र को देश का पांचवां प्रांत घोषित करने की मांग की है. प्रस्ताव को अब पाकिस्तानी संसद में भेजा जाएगा.
एंडी बर्नहैम ही होंगे ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री, लेबर पार्टी ने चुना नेता
ब्रिटेन की सत्तारूढ़ लेबर पार्टी ने एंडी बर्नहैम को अपना नया नेता चुना है. मेकरफील्ड से सांसद एंडी बर्नहैम की नियुक्ति शुक्रवार को सेंट्रल लंदन में आयोजित लेबर पार्टी के विशेष सम्मेलन में औपचारिक रूप से की गई. इसके साथ ही उनका सोमवार को ब्रिटेन के नए PM के रूप में पदभार संभालना तय हो गया है. पार्टी में इस पद के लिए बर्नहैम इकलौते उम्मीदवार थे.
यूपी के 47 लाख लोगों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार इन्हें फ्री में देगी ये खास सुविधा
यूपी सरकार जल्द ही करीब 47 लाख नए पात्र लोगों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जोड़ने जा रही है. इसके तहत जिन गरीब और ज़रूरतमंद परिवारों का नाम अब तक राशन योजना में शामिल नहीं हो पाया है, उन्हें भी फ्री में राशन मिलेगा. इसके लिए पूरे प्रदेश में पात्रता की जांच के बाद योग्य लोगों को राशन कार्ड जारी किए जाएंगे.
‘वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने से खत्म नहीं होती नागरिकता’, SIR पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक
सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में SIR से जुड़ी याचिका पर सुनवाई हुई. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया कि नागरिकता तय करना चुनाव आयोग का संवैधानिक अधिकार नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयोग का अधिकार केवल वोटर लिस्ट के नियंत्रण और पर्यवेक्षण तक सीमित है. सुप्रीम कोर्ट में इस याचिका पर अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी.
‘संसद मार्च सफल नहीं हुआ तो भूत बनकर लौटूंगा’, सोनम वांगचुक का जंतर-मंतर से भावुक संदेश
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने शुक्रवार को कहा कि वह 20 जुलाई तक अपना आमरण अनशन जारी रखेंगे ताकि उसी दिन प्रस्तावित ‘संसद चलो’ मार्च में खुद शामिल होकर उसका नेतृत्व कर सकें. इस दौरान उन्होंने समर्थकों के बीच हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि अगर 20 जुलाई की यह मार्च उम्मीद के मुताबिक सफल नहीं हुआ तो वह ‘भूत बनकर लौटेंगे’.
महाराष्ट्र में 20 जुलाई को अस्पतालों की OPD रहेगी बंद… डॉक्टरों पर हमले के विरोध में IMA का ऐलान
महाराष्ट्र में अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सों पर हुए हमले के बाद IMA ने 20 जुलाई को राज्यभर में 24 घंटे तक नियमित स्वास्थ्य सेवाएं बंद रखने का ऐलान किया है. उस दिन OPD नहीं चलेगी, पहले से तय सर्जरी टाल दी जाएंगी और सामान्य इलाज की सेवाएं भी प्रभावित रहेंगी. इस दौरान इमरजेंसी, ICU, प्रसूति सेवाएं और अन्य जीवनरक्षक इलाज जारी रहेंगे.
ईरान ने सीरिया और कतर में अमेरिकी बेस पर किए ताबड़तोड़ हमले
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने दावा किया है कि उसने सीरिया के अल-तनफ और क़तर के अल उदैद अमेरिकी बेस पर हमला किया है. इसमें कई अमेरिकी सैनिक मारे जाने और रडार व एयरक्राफ्ट नष्ट होने का दावा किया गया है. IRGC ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका और उसके बेस होस्ट देश अपनी कार्रवाइयां जारी रखेंगे तो और भी भयानक जवाब दिया जाएगा.
6 साल का सफर खत्म… भारत के खिलाफ आखिरी बार उतरेगा चैम्पियन कीवी कोच
न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ी कोच ल्यूक रॉन्की भारत के खिलाफ 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर, 2026 तक होने वाली घरेलू सीरीज के बाद अपने पद से इस्तीफा दे देंगे. उन्होंने न्यूज़ीलैंड क्रिकेट के साथ 6 साल तक काम किया. ल्यूक रॉन्की अब ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग फ्रेंचाइजी मेलबर्न रेनेगेड्स के नए मुख्य कोच बनेंगे.
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर ICC का एक्शन, बैन लगाया और रद्द किए रिकॉर्ड्स, डोपिंग से जुड़ा है मामला
ICC ने एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन के मामले में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज पर तीन महीने का बैन लगाया है. डोप टेस्ट में प्रतिबंधित पदार्थ मिलने के बाद नवाज ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. हालांकि, पुनर्वास कार्यक्रम के बाद ये सज़ा घटकर एक महीने की रह जाएगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News