प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर हमला बोलते हुए उसे कट्टर बेईमान करार दिया। जालंधर में शुक्रवार को 5470 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्धाटन और शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए ये बात कही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आप सरकार को कट्टर बेईमान बताते हुए आरोप लगाया कि पंजाब के नाम पर लगातार कर्ज लिया जा रहा है। राज्य के बजट का बड़ा हिस्सा उसी कर्ज का ब्याज और भुगतान करने में खर्च हो रहा है, जबकि सरकार चलाने वाले लोग उस धन का लाभ उठा रहे हैं। आप के शासन में पंजाब में खुली लूट मची हुई है। केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए करोड़ों रुपये का उपयोग सड़कों, नहरों और मंडियों के निर्माण में किया जा सकता था, लेकिन सही इस्तेमाल नहीं हो रहा। उन्होंने कहा, राज्य सरकार की न तो नीयत साफ है और न ही उसमें ईमानदारी है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और यहां तक कि पुलिस थाने भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति बदहाल है। कोई नहीं जानता कि कब और कहां गैंगवार शुरू हो जाए या किस दिशा से गोलियां चलने लगें। पंजाब में खुलेआम रंगदारी मांगी जा रही है और लगातार हो रहे हमलों के कारण थाने भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। उन्होंने कहा कि भले पंजाब में भाजपा की सरकार नहीं है, लेकिन केंद्र की भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार राज्य के विकास के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है。
प्रधानमंत्री ने भाजपा की पूर्व सहयोगी शिरोमणि अकाली दल पर तंज कसते हुए कहा कि वह जनता के कल्याण की चिंता छोड़कर अपने आंतरिक मामलों में उलझी हुई है। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही पंजाब में बदलाव ला सकती है।
प्रधानमंत्री ने दावा किया कि पूरे पंजाब में विकास कार्य ठप हैं। जिन परियोजनाओं का प्रचार किया जा रहा है वे सभी केंद्र सरकार की योजनाएं हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि जालंधर अब विकास का गवाह बन रहा है जहां कई नई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है।
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले रेलवे की क्या स्थिति थी? उस समय की कांग्रेस सरकार नई ट्रेनों की केवल झूठी घोषणाएं करती थी। पंजाब कांग्रेस में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान पर उन्होंने कहा कि वे जनता के लिए नहीं, बल्कि आपस में लड़ रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश के 20 राज्यों में 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन किया। 1,570 करोड़ रुपये की लागत से इन स्टेशनों पर आधुनिक और यात्री-अनुकूल सुविधाएं विकसित की गई हैं। अमृतसर -वाराणसी संत रविदास एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play