Jhansi News: करंट से झुलसकर महिला की मौत – Hindustan

Jhansi News: झांसी। बबीना थाना क्षेत्र में दर्द-विदारक घटना हुई। गांव बुढ़पुरा में पंखे में अचानक करंट दौड़ गया। जिसकी चपेट में आने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव बुढ़पुरा निवासी नंद किशोर अहिरवार पुणे में रहकर काम करते हैं। उनकी पत्नी भारती (35) भाई के घर ही रहती थी। बीती देर शाम उनकी बेटी दूध लेने गई थी। जबकि बेटा नहा रहा था। तभी गर्मी की वजह से भारती कमरे में फर्राटा पंखा चलाने लगी। इसी बीच उसमें करंट दौड़ गया। जैसे ही भारती ने उसे छुआ तो उसे बिजली का जोरदार झटका लगा।
करंट इतना तेज था कि भारती छटपटा गई और पंखे के साथ गिरकर गई। भतीजे राजकुमार ने बताया कि कुछ देर घर कोई सदस्य वहां पहुंचा तो उन्होंने भारती की हालत देख चीख पड़ा। शोर सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन व ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने पंखे से भारती को अलग कर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबीना ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। भतीजे राजकुमार ने बुआ भारती को अस्पताल ले गए। लेकिन, वह बच नहीं पाई। बताया, फूफा पुणे गए हैं। बताया, उनका एक बेटा और एक बेटी है। उनकी मौत के बाद बच्चों के सिर से मां आंचल उठ गया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News