Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने शुक्रवार को चास प्रखंड की चाकुलिया पंचायत अंतर्गत मूर्तीटांड़ टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए डिजिटाइजेशन कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बीएलओ बबीता कुमारी से गणना प्रपत्रों के संग्रहण एवं उनके डिजिटाइजेशन की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि सभी प्राप्त प्रपत्रों का समयबद्ध एवं त्रुटिरहित डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए, ताकि एएसडीडी सूची निर्धारित समय पर तैयार हो सके। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और शुद्धता बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया।
उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के प्रत्येक चरण का निष्पादन समयबद्ध, पारदर्शी और पूरी सावधानी के साथ किया जाना चाहिए। इससे मतदाता सूची का अद्यतन कार्य निर्धारित अवधि में पूरा होगा और पात्र मतदाताओं का नाम सही तरीके से सूची में शामिल किया जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, चास के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play