Unnao News: बीघापुर, संवाददाता। नगर पंचायत बीघापुर के संदोही नगर के रहने वाले किसान को गुरुवार सुबह जहरीले कीड़े ने डस लिया। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संदोही नगर मोहल्ला के 46 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र भगवानदीन बुधवार रात खाना खाकर तखत पर लेट गए। गुरुवार सुबह किसी जहरीले कीड़े ने उनके पैर में डस लिया। इधर-उधर देखने के बाद राजेश दोबारा सो गया। सुबह देर तक न उठने पर बच्चों ने उन्हें जगाया, लेकिन राजेश के न उठने पर परिजन बेहोशी हालत में अस्पताल ले गए।
यहां राजेश की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल भेज दिया। यहां डॉक्टर ने उसे हैलट रेफर कर दिया। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घर में मौजूद बच्चों ने बताया कि सर्प ने डस लिया था। जिसको बाद में मारा गया। मृतक राजेश गांव में ही रहकर खेती करता था। मृतक राजेश तीन भाईयों में मंझला था। बड़े भाई दया शंकर और राकेश गांव में रहते हैं। घटना के बाद घर में मौजूद मां किशना देवी व बेटियां आंचल (16), बेटा राज (15) व आर्यन (11) रो रोकर बेहाल होते रहे। 10 साल पहले समझौता होने पर पत्नी सुमन बच्चों को छोड़कर चली गई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play