उरई। संवाददाता जनपद में 16 से 22 जुलाई तक आयोजित भू-जल सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में जल गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने जल संरक्षण की शपथ दिलाकर एक एक बूंद बचाने का संकल्प लिया।शुभारंभ सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, जिपं प्रशासक घनश्याम अनुरागी, डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने किया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि कैच द रेन अभियान का उद्देश्य वर्षा की प्रत्येक बूंद को संरक्षित कर भू-जल स्तर को बढ़ाना तथा जल संकट का स्थायी समाधान करना है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि जहाँ गिरे, जब गिरे, वर्षा जल को वहीं संचित करें के मूल मंत्र को अपनाकर ही जल संकट का प्रभावी समाधान संभव है। उन्होंने कहा कि भू-जल संरक्षण के लिए जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, विद्यालय, कार्यालय एवं सार्वजनिक स्थलों पर वर्षा जल संचयन की व्यवस्था करनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों को “जल शपथ” भी दिलाई गई। सभी ने संकल्प लिया कि वे जल का विवेकपूर्ण उपयोग करेंगे, पानी की प्रत्येक बूंद का संरक्षण करेंगे, जल शक्ति अभियान कैच द रेन को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग देंगे तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी जल बचाने और जल का अपव्यय रोकने के लिए प्रेरित करेंगे। एडीएम नमामि गंगे प्रेमचंद मौर्य, डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद,परमार्थ से वरुण सिंह, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play