एयर होस्टेस की ड्रेस में महिला ने किया डांस, कन्फ्यूज हुए पैसेंजर और क्रू मेंबर – AajTak

Feedback
हवाई जहाज में सफर के दौरान आमतौर पर यात्री अपनी सीट पर बैठे रहते हैं, लेकिन ब्रिटेन से उड़ान भरने वाली एक फ्लाइट में ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया. एयर होस्टेस की ड्रेस पहनकर एक महिला अचानक विमान के बीच वाले रास्ते में डांस करने लगी. 
उसे देखकर पहले यात्री हैरान रह गए. पहले तो क्रू मेंबर भी कन्फ्यूज हुए, फिर पता चला कि वह फ्लाइट की ही एक पैसेंजर है. इसके बाद फिर माहौल ऐसा बना कि एक और शख्स भी उठकर नाचने लगा. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला ब्रिटेन की लो-कॉस्ट एयरलाइन रयानएयर की एक फ्लाइट का है, जो लंदन के स्टैनस्टेड एयरपोर्ट से रवाना हुई थी. बताया गया कि महिला अपनी शादी से पहले दोस्तों के साथ बैचलरेट पार्टी (Hen Do) मनाने छुट्टी पर जा रही थी.
अचानक सीट से उठी और शुरू कर दिया डांस
वीडियो में दिखता है कि महिला एयर होस्टेस की यूनिफॉर्म जैसी ड्रेस पहनकर विमान के गलियारे में मस्ती से डांस करने लगती है. वह कभी आगे बढ़ती है, कभी झूमती है और कभी यात्रियों के सामने झुककर डांस करती है.
शुरुआत में लोग उसे हैरानी से देखते रहे, लेकिन कुछ देर बाद माहौल और भी अजीब हो गया. तभी गुलाबी पावर रेंजर की ड्रेस पहने एक शख्स भी अपनी सीट से उठा और महिला के साथ डांस करने लगा.
क्रू मेंबर संभालते रहे स्थिति
इस घटना का वीडियो फ्लाइट में मौजूद एक यात्री ने रिकॉर्ड किया. उसका दावा है कि क्रू मेंबर्स ने कई बार सीट बेल्ट का संकेत ऑन किया और यात्रियों से अपनी सीट पर बैठने के लिए कहा, लेकिन पार्टी कर रहे लोगों ने उस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया.
यह भी पढ़ें: सांप काटने पर डॉक्टर ने लगाए 54 इंजेक्शन, बना दिया इतने करोड़ का बिल
इस दौरान कई यात्री हैरानी से पूरी घटना देखते रहे, जबकि केबिन क्रू हालात को सामान्य करने की कोशिश करता रहा. बताया जाता है कि यह घटना जून की है, लेकिन वीडियो इन दिनों वायरल हो गया. हालांकि, पैसेंजर की प्राइवेसी की वजह से वीडियो को हटा लिया गया. फिर भी यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है.  
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News