Delhi Weather Tomorrow: दिल्ली में गुरुवार की रात को पिछले पांच सालों में जुलाई की सबसे गर्म रात दर्ज की गई। इस दौरान मौसम गर्म और उमस भरा रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई। न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 1 जुलाई 2021 को न्यूनतम तापमान इससे ज्यादा यानी 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा है।
आईएमडी ने शुक्रवार शाम और रात के दौरान बहुत हल्की से हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। साथ ही शनिवार और रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वीकेंड पर बारिश के साथ आंधी-तूफान की भविष्यवाणी की गई है।
दिल्ली के अलग-अलग मौसम स्टेशनों के डेटा से पता चला कि लोधी रोड पर अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा था। इसके बाद पालम में 38.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.3 डिग्री ज्यादा), आयानगर में 38.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा) और रिज स्टेशन पर 37.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा) तापमान रहा।
शहर के मुख्य मौसम केंद्र, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री ज्यादा था। पालम में तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा) और लोधी रोड पर 30.1 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 4.1 डिग्री ज्यादा) दर्ज किया गया। रिज स्टेशन पर न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.2 डिग्री कम) दर्ज किया गया, जबकि आयानगर में यह 30.1 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा) रहा।
शुक्रवार शाम को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 176 था, जो मध्यम श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, 0 से 50 के बीच AQI को अच्छा, 51-100 को संतोषजनक, 101-200 को मध्यम, 201-300 को खराब, 301-400 को बहुत खराब और 401-500 को गंभीर माना जाता है।
सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के ‘डीडी न्यूज’ से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।
ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play