हिंदी विषय में पीएचडी कर डॉ. रेणु कुमारी ने बढ़ाया मान – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज | नवादा
शहर के छाय रोड, मालगोदाम निवासी डॉ. रेणु कुमारी ने मगध विश्वविद्यालय, बोधगया से हिंदी विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने हिंदी की दलित कवयित्रियों की कविताओं में आम आदमी विषय पर अपना शोध कार्य पूरा किया। उनके इस शोध को साहित्य एवं समाज के महत्वपूर्ण विषय पर गंभीर अध्ययन माना जा रहा है।डॉ. रेणु कुमारी ने यह शोध कन्हाई लाल साहू कॉलेज, नवादा के हिंदी विभाग की वरिष्ठ प्राध्यापिका एवं शोध निर्देशिका डॉ. साधना कुमारी के कुशल मार्गदर्शन में पूरा किया। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षाविदों, साहित्यकारों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। डॉ. रेणु कुमारी के पति डॉ. विजय कुमार राजकीय डिग्री महाविद्यालय, रोह में बर्सर के पद पर कार्यरत हैं। उनके ससुर स्वर्गीय हरि प्रसाद राजेंद्र मेमोरियल महिला महाविद्यालय, नवादा में प्रधान सहायक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।पीएचडी की उपाधि मिलने पर परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि डॉ. रेणु कुमारी की यह सफलता नवादा ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनके शोध से हिंदी साहित्य, विशेषकर दलित विमर्श और आम आदमी के जीवन से जुड़े अध्ययन को नई दिशा मिलेगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News