नमस्कार,
सुप्रीम कोर्ट ने वोटर लिस्ट से नाम कटने के मामले पर चुनाव आयोग और पश्चिम बंगाल सरकार ने जवाब मांगा। आंध्र प्रदेश में कोरोना का मामले सामने आ रहे हैं। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया देश में प्लास्टिक की करंसी चलाने की तैयारी में है।
⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…
📰 कल की बड़ी खबरें…
1. सुप्रीम कोर्ट बोला- SIR से नाम कटने पर नागरिकता नहीं जाती, लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता रहे
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि SIR के बाद वोटर लिस्ट में से नाम हटने से किसी की नागरिकता नहीं जाती। नागरिकता पर अंतिम फैसला होने तक लोगों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलते रहना चाहिए।
दरअसल, CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने उस याचिका पर सुनवाई की, जिसमें मांग की गई है कि बंगाल में जिन लोगों के नाम स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के कारण कटे, उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना बंद नहीं होना चाहिए। मामले में कोर्ट ने चुनाव आयोग और पश्चिम बंगाल सरकार से जवाब मांगा है।
बंगाल सरकार ने योजनाओं का लाभ देने से मना किया: बंगाल सरकार ने पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (PDS) के तहत अन्नपूर्णा योजना जैसी योजनाओं का लाभ उन लोगों को देने से मना करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किए हैं जिनका नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। दावा किया गया कि उन लोगों को जाति सर्टिफिकेट भी नहीं दिए जा रहे हैं।
पूरी खबर पढ़ें…
2. फिरोजाबाद में पुलिसवालों को गोली मारने वाले दो बदमाश ढेर, 300 जवानों ने खेत में घेरकर मारा
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर शुक्रवार को दिनदहाड़े मुठभेड़ हुई। बदमाशों ने पीछा कर रहे दो पुलिसवालों को गोली मार दी। बदमाश भागते हुए 1 किमी दूर गांव के खेत में छिप गए। 300 पुलिसवालों ने बदमाशों को घेर लिया। 3 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को मार गिराया।
इटावा के रहने वाले थे बदमाश: मारे गए बदमाशों की पहचान इटावा निवासी अंकित उर्फ सीटू और सुमित के रूप में हुई है। 14 दिन पहले दोनों ने इटावा में अपने एक साथी के साथ GLP हॉस्पिटल के मालिक डॉ. आर.एस. पाल से चेन लूट ली थी। इसी मामले में SOG टीम तीनों की तलाश कर रही थी।
पूरी खबर पढ़ें…
3. राममंदिर चढ़ावा चोरी- टिन्नू-मनीष यादव 39 घंटे रिमांड पर रहेंगे, मंदिर परिसर में 10 दिन का प्रायश्चित अनुष्ठान
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी रामशंकर यादव उर्फ ‘टिन्नू’ और उसके भतीजे मनीष यादव की पुलिस को रिमांड मिल गई है। शुक्रवार दोपहर फैजाबाद कोर्ट ने 39 घंटे की रिमांड मंजूर की। हालांकि, पुलिस ने 7 दिन की रिमांड मांगी थी।
टिन्नू-मनीष के घर से मिला था लाखों का कैश: टिन्नू पूर्व महासचिव चंपत राय का करीबी रहा है। वह मंदिर के दानपात्रों की देखरेख करता था, जबकि मनीष चढ़ावे की गिनती का काम करता था। पुलिस ने टिन्नू के घर से 1 लाख रुपए और मनीष के घर से 2 लाख रुपए बरामद किए थे।
इधर, चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट ने प्रायश्चित अनुष्ठान शुरू कराया है। शुक्रवार सुबह 11 बजे से राम मंदिर परिसर में भगवान से क्षमा-याचना के लिए विशेष पूजा-पाठ शुरू हुआ। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से 18 पुजारी और 5 आचार्य वेद मंत्रों का उच्चारण, रुद्राभिषेक और हवन कर रहे हैं।
पूरी खबर पढ़ें…
4. देश में जल्द चलेंगे प्लास्टिक-नोट, RBI ने जारी किया टेंडर: ₹10 और ₹20 के नोटों से शुरू होगा ट्रायल
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही देश में प्लास्टिक यानी पॉलीमर से बने नोटों का पहला पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह देश में नए जनरेशन की करेंसी लाने की RBI के प्लान का अगला कदम है।
₹10 और ₹20 के नोटों से शुरू होगा ट्रायल
रिजर्व बैंक शुरुआती फेज में सबसे पहले छोटी वैल्यू के नोटों पर इसकी टेस्टिंग करेगा। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पहला पायलट प्रोजेक्ट ₹10 और ₹20 वैल्यू के छोटे नोटों के साथ शुरू होने की उम्मीद है।
इस ट्रायल के नतीजों और अनुभवों के आधार पर ही RBI आगे का फैसला लेगा। अगर यह टेस्टिंग पूरी तरह सफल रही, तो आरबीआई साल 2027 से देश में इन पॉलीमर नोटों का फुल-स्केल लॉन्च शुरू कर सकता है।
पूरी खबर पढ़ें…
5. भारत में पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू, जींद से सोनीपत के बीच चलेगी; PM मोदी ने हरी झंडी दिखाई
भारत हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन शुरू करने वाला दुनिया का पांचवां देश बना। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा में शुरू हुई। पीएम मोदी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए कहा- यह दुनिया की सबसे ताकतवर हाइड्रोजन ट्रेन है। इसे भारत के इंजीनियरों ने डिजाइन किया और भारत की ही कंपनी ने बनाया।
89 किमी का सफर 2 घंटे में पूरा होगा: 10 कोच वाली यह ट्रेन जींद-सोनीपत रूट पर 89 KM का सफर करीब 2 घंटे में पूरा करेगी। 14 स्टेशनों के बीच अधिकतम 75 KMPH से चलेगी। इसका किराया ₹5 से ₹25 के बीच रखा गया है।
पूरी खबर पढ़ें…
6. आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 मामले, 4 मौत: जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पुणे भेजे गए सैंपल, कर्नाटक अलर्ट पर
आंध्र प्रदेश में 26 जून से 16 जुलाई के बीच कोरोना संक्रमण के 12 मामले सामने आए। इस दौरान 4 मरीजों की मौत भी हुई है। राज्य सरकार ने वायरस के वैरिएंट का पता लगाने के लिए 5 सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV), पुणे भेजे हैं। पड़ोसी राज्य कर्नाटक में भी सावधानियां बढ़ा दी गई हैं।
सबसे ज्यादा 8 मामले कडपा में: स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कडपा में 8, गुंटूर में 2, विशाखापत्तनम और काकीनाडा में 1-1 मामला दर्ज किया गया है। सभी मामले अलग-अलग इलाकों से हैं, कहीं भी क्लस्टर नहीं बना। फिलहाल 3 मरीज होम आइसोलेशन में हैं और 2 अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 3 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
पूरी खबर पढ़ें…
7. अमेरिका का भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट पर अटैक, कंट्रोल टावर को निशाना बनाया
अमेरिका ने ईरान में भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट को निशाना बनाया। हमले में पोर्ट के कंट्रोल (निगरानी) टावर को नुकसान पहुंचा। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कंट्रोल टावर के क्षतिग्रस्त होने की तस्वीर भी शेयर की। पिछले एक हफ्ते में इस टावर पर यह तीसरा हमला रहा।
चाबहार पोर्ट भारत के लिए रणनीतिक रूप से अहम है। भारत ने इसके विकास में निवेश किया है और इसका संचालन भारतीय कंपनी इंडिया पोर्ट्स ग्लोबल लिमिटेड (IPGL) कर रही है। यह बंदरगाह भारत को पाकिस्तान को बायपास कर अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक व्यापारिक पहुंच उपलब्ध कराता है।
पूरी खबर पढ़ें…
🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…
1. इंटरनेशनल: बुलेट-ट्रेन प्रोजेक्ट लेट होने से जापान के पूर्व मंत्री नाराज: कहा- हमने पूरी मेहनत की लेकिन भारतीय मंत्री का रवैया खराब, उन्होंने वादा नहीं निभाया (पूरी खबर पढ़ें)
2. नेशनल: सुपारी किलर ने केतन को मारने से मना किया था: अब वही सिया-चेतन के खिलाफ गवाह बनेगा, पुलिस के पास तीनों की मुलाकात के फुटेज (पूरी खबर पढ़ें)
3. स्पोर्ट्स: फुटबॉल वर्ल्ड चैंपियन को पहली बार मिलेंगे ₹490 करोड़: फीफा रिकॉर्ड ₹8,400 करोड़ की इनामी राशि बांटेगा, इस बार मेडल के साथ चैंपियनशिप रिंग भी (पूरी खबर पढ़ें)
4. इंटरनेशनल: मेक्सिको में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा बढ़ा:10 लाख लोगों के लिए अलर्ट जारी, पड़ोसी देशों में भी महसूस हुए झटके (पूरी खबर पढ़ें)
5. मौसम: मानसून सत्र 20 जुलाई से, सरकार 7 बिल लाएगी: वंदे मातरम के अपमान और विदेशी चंदे पर सख्ती की तैयारी, परिसीमन बिल का जिक्र नहीं (पूरी खबर पढ़ें)
6. स्पोर्ट्स: सर गैरी सोबर्स का 89 साल की उम्र में निधन:वेस्टइंडीज के लिए 93 टेस्ट खेले, फर्स्ट-क्लास में पहली बार 6 गेंद पर 6 छक्के लगाए (पूरी खबर पढ़ें)
7. टेक्नोलॉजी: अमेरिका को टक्कर देने आया चीन का AI मॉडल: किमी K3 में इंसानों जैसी आंखें और दिमाग; कोडिंग और रिसर्च मिनटों में करेगा (पूरी खबर पढ़ें)
8. नेशनल: पुरी रथयात्रा, तीनों रथ गुंडिचा मंदिर पहुंचे: अब तीनों देवता 7 दिन मौसी के घर रहेंगे, दूसरे दिन 9 लाख श्रद्धालु जुटे (पूरी खबर पढ़ें)
9. टेक्नोलॉजी: एयर इंडिया का नया एप लॉन्च: फ्लाइट लेट या कैंसिल होने पर होम स्क्रीन पर फ्री होटल-कैब की डिटेल मिलेगी, पेमेंट भी आसान होगा (पूरी खबर पढ़ें)
10. स्पोर्ट्स: बैटिंग कोच बोले- कोहली-गंभीर दिन में 10 बार बात करते हैं, बातचीत बंद होने के दावे हुए थे (पूरी खबर पढ़ें)
11. स्पोर्ट्स: पाकिस्तानी स्पिनर मोहम्मद नवाज डोप टेस्ट में फेल हुए: ICC ने लगाया 3 महीने का बैन, 1 मई से लागू माना गया प्रतिबंध (पूरी खबर पढ़ें)
12. नेशनल: राम मंदिर चढ़ावा चोरी- शुद्धि के लिए प्रायश्चित अनुष्ठान शुरू: पंडित पूजा-अर्चना कर रहे; गोपाल राव चुपचाप अयोध्या छोड़कर गए (पूरी खबर पढ़ें)
13. उत्तर प्रदेश: लड़की से पूछा- शादी करोगी, मना करते ही गोली मारी: चिल्लाते हुए भागा- किसी और की नहीं होने दूंगा; मेरठ में बीच सड़क वारदात (पूरी खबर पढ़ें)
14. नेशनल: रेप-पीड़ित बच्ची का इलाज नहीं किया, सुप्रीम कोर्ट ने फटकारा: कहा- आपको डॉक्टर लिखने का हक नहीं; गाजियाबाद में चली गई थी जान (पूरी खबर पढ़ें)
15. गुजरात: ATS ने जैश-ए-मोहम्मद मॉड्यूल के 5 और संदिग्ध पकड़े: बम बनाने की कोशिश में थे; 14 दिन पहले 8 आतंकी पकड़े गए थे (पूरी खबर पढ़ें)
🗣️ बयान जो चर्चा में है…
😲 खबर हटके…
जापान में भूतिया घरों की डिमांड
जापान में भूतिया घरों की डिमांड बढ़ गई है। जिन घरों में कभी हत्या, आत्महत्या या मौत हुई थी, वे 20-50% सस्ते मिल रहे हैं। पहले लोग इन्हें अशुभ मानते थे, लेकिन अब महंगे घरों के बीच यही सबसे सस्ता ऑपशन बन गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
📸 फोटो जो खुद में खबर है
🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…
1. आज का एक्सप्लेनर: दर्जनों विपक्षी सांसद तोड़े, क्या फिर भी नंबर्स नहीं जुटा पाई मोदी सरकार; संसद सत्र के एजेंडे से गायब क्यों है ‘परिसीमन बिल’
2. भास्कर एक्सप्लेनर: हाइड्रोजन ट्रेन चलने से धुआं नहीं, सिर्फ पानी निकलता है:पेट्रोलियम-बिजली छोड़, हाइड्रोजन क्यों बन सकता है अगला ईंधन; आज भारत में लॉन्च
3. ऐ जिंदगी: सिर से जुड़ीं दो बहनें अब अलग नहीं होना चाहतीं:सलमान खान ने बहन बनाया, इलाज का वादा किया, अब फोन तक नहीं उठाते
4. 20-25 ऑडिशन में रिजेक्ट हुईं रश्मिका मंदाना: कहा गया- एक्ट्रेस जैसा चेहरा नहीं; घर जाकर रोती थीं, फिर बनीं पैन इंडिया स्टार
5. ग्राउंड रिपोर्ट: राममंदिर चढ़ावा चोरी- आरोपी करुणेश शराब का आदी था: लोग बोले- 2 शादी की, कोई छू ले तो बार-बार नहाता था; हमारा गांव बदनाम हो गया
6. जरूरत की खबर: मानसून में इलेक्ट्रॉनिक्स को रखें सेफ: पानी और नमी से बचाएं, ये कॉमन गलतियां न करें, प्रोटेक्शन के 12 टिप्स
7. मेंटल हेल्थ: पति बहुत पजेसिव है: हर सेकेंड पूछता है– ‘कहां हो,’ बहुत घुटन होती है, लगता है शादी में नहीं, हर वक्त CCTV की निगरानी में हूं
8. ग्राउंड रिपोर्ट: जौहर यूनिवर्सिटी में 2 मस्जिदों पर बुलडोजर चलेगा:आजम ने कहा था- हमें नहीं पता कौन बना गया; स्टाफ बोला- अब स्टूडेंट नहीं आते
9. ग्राउंड रिपोर्ट: स्कूल में बच्चे से अलग बर्तन मंगवाए:नाना बोले- जाति को लेकर भेदभाव करते हैं, टीसी देकर स्कूल से निकाला
10. भास्कर एक्सक्लूसिव: थानेदार बोला- ‘तुम्हारा बेटा मेरे पास, ₹50 हजार दो, ले जाओ’: मां गिड़गिड़ाई- गहने गिरवी रखे, लेकिन ₹20 हजार ही मिले
🌍 करेंट अफेयर्स
करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
⏳आज के दिन का इतिहास
📊 बाजार का हाल
🌦️ मौसम का मिजाज
धनु राशि वालों के बिजनेस में बदलाव, नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। मकर राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल…
आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.