Arogya Mandir in Delhi: राजधानी दिल्ली में सबको घर के पास ही बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध करना हमारा मकसद है। शुक्रवार को शकूरपुर से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 45 नए आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों का शुभारंभ किया। दिल्ली में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की संख्या बढ़कर 415 हो गई है। इन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से दिल्ली के लोगों को घर के पास गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। राजधानी में 1100 से अधिक आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर शुरू करने का लक्ष्य भी जल्द पूरा होगा।
उन्होंने कहा कि लोगों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध हो। आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों में सामान्य ओपीडी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, नियमित टीकाकरण, गैर-संचारी रोगों की निशुल्क जांच, आवश्यक दवाइयां और करीब 80 प्रकार की निशुल्क जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इसके अलावा इन केंद्रों में बीमारियों की रोकथाम के लिए स्क्रीनिंग के जरिये शुरुआती चरण में उनकी पहचान, समय पर उपचार और स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित जीवनशैली अपनाने, योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील भी की। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने भी मदनपुर डबास में एक आयुष्मान जन आरोग्य मंदिर का शुभारंभ किया। उन्होंने इस स्वास्थ्य सेवा के लिए अहम कदम बताया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने त्रिनगर में 14.25 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इसमें नेताजी सुभाष प्लेस की पांच सड़कें, सम्राट एन्क्लेव मार्केट, गुर्जर, सैनी चौपाल और शकूरपुर श्मशान का विकास शामिल है। पीडब्ल्यूडी की 6.25 करोड़ रुपये की आठ प्रमुख सड़कों का लोकार्पण किया।
दिल्ली सरकार भारी बारिश से फसल नुकसान झेलने वाले किसानों को 33.31 करोड़ रुपये की सहायता राशि अगले माह वितरित करेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2025 में अगस्त-सितंबर की बारिश से प्रभावित किसानों को 75,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा सीधे खाते में भेजा जाएगा।
दिल्ली सरकार अगले महीने 24 नई अटल कैंटीन शुरू करने जा रही है, जिसके बाद शहर में इनकी संख्या 94 हो जाएगी। इस योजना में अन्य राज्यों की भी रुचि बढ़ रही है। पटना, लेह-लद्दाख और हरियाणा के अधिकारियों ने दिल्ली आकर कैंटीनों की व्यवस्था और संचालन की जानकारी ली है। अटल कैंटीन में लोगों को 5 रुपये में भोजन मिलता है, जबकि सरकार प्रति प्लेट 25 रुपये सब्सिडी देती है। यहां रोटी, चावल, दाल और सब्जियों वाला शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराया जाता है।
गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play