क्या रोहित शर्मा सच में लेने जा रहे संन्यास! क्या लॉर्ड्स में होगा 'हिटमैन' का आखिरी ODI? जानें BCCI का क्या – India.Com

Rohit Sharma retirement rumors: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के संन्यास को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया जगत में चल रही अफवाहों पर आखिरकार पूर्णविराम लग गया है. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले से ठीक पहले इस तरह की खबरें आ रही थीं कि लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाने वाला मुकाबला हिटमैन के करियर का आखिरी वनडे मैच हो सकता है. लेकिन अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खुद सामने आकर इन सभी अटकलों को पूरी तरह खारिज कर दिया है और रोहित के फैंस को एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है.

बीसीसीआई (BCCI) के सचिव देवाजीत सैकिया ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर मीडिया में चल रही खबरों को पूरी तरह से नकार दिया. समाचार एजेंसी पीटीआई (PTI) से खास बातचीत में सैकिया ने स्पष्ट किया कि रोहित के संन्यास को लेकर बोर्ड स्तर पर कोई चर्चा नहीं हो रही है.

सैकिया ने कहा कि रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर मीडिया में काफी अटकलें लगाई जा रही हैं. मैं पूरी दृढ़ता के साथ स्पष्ट करना चाहता हूं कि ऐसी कोई भी चर्चा नहीं हो रही है कि रोहित रविवार को लॉर्ड्स के मैदान पर अपना आखिरी वनडे मैच खेलेंगे. रोहित भारतीय वनडे टीम के नियमित सदस्य हैं और जब तक वह टीम की योजनाओं का हिस्सा हैं, देश के लिए खेलते रहेंगे. सीधे शब्दों में कहें, तो लॉर्ड्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं है.

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर भविष्य, खासकर 2027 वनडे वर्ल्ड कप, की तैयारी कर रहे हैं. चर्चा थी कि चयनकर्ताओं ने 39 वर्षीय अनुभवी ओपनर को संकेत दे दिए हैं कि वे अब आगे की सोच रहे हैं और बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम में बतौर ओपनर लंबी रेस का घोड़ा बनाना चाहते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ जारी वर्तमान सीरीज में रोहित के बल्ले से बड़ी पारियां न निकलने के कारण इन अफवाहों को और हवा मिल गई थी.
सूत्रों के अनुसार, बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी इस पूरे मसले को संभालने के तरीके से खुश नहीं हैं. बोर्ड इस बात से असहमत था कि जिस तरह से मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कोच गौतम गंभीर ने इस मुद्दे को डील किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा भी इस बात से काफी आहत और नाराज थे कि इतने अहम मुकाबले से ठीक पहले उन्हें टीम की भविष्य की योजनाओं और उनके टीम में स्थान को लेकर इस तरह की बातें बताई गईं. एक सीनियर और दिग्गज क्रिकेटर के साथ इस तरह के बर्ताव को लेकर ड्रेसिंग रूम और बोर्ड के गलियारों में काफी तीखी चर्चाएं हुईं. इसके बाद, बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया और एक अन्य पूर्व प्रभावशाली अधिकारी ने मिलकर इस संवेदनशील मसले का हल निकाला, जिसके बाद यह आधिकारिक बयान जारी किया गया.

रोहित शर्मा क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट (T20I) और टेस्ट फॉर्मेट से पहले ही संन्यास की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन वनडे में वे अभी भी भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक हैं. हिटमैन अपने करियर के एक और ऐतिहासिक पड़ाव के बेहद करीब हैं; वह 300 वनडे मैच खेलने वाले क्लब में शामिल होने से महज 13 मैच दूर हैं. रोहित ने हमेशा से यह इच्छा जताई है कि वह 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं और इसके लिए वह अपनी फिटनेस पर भी लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं. बीसीसीआई के इस ताजा अपडेट के बाद अब रोहित शर्मा बिना किसी मानसिक दबाव के लॉर्ड्स के मैदान पर टीम इंडिया को जीत दिलाने के इरादे से उतरेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News