रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, मगर खतरा अभी टला नहीं!! – Hindustan

बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने रोहित शर्मा के रिटायरमेंट को लेकर फैल रही सभी अफवाओं पर पूर्ण विराम लगा दिया है। उन्होंने इस मामले में चुप्पी तोड़ते हुए हिटमैन के फैंस को राहत की खबर दी है। सैकिया ने साफ कर दिया है कि लॉर्ड्स में 19 जुलाई को होने वाला इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीसरा वनडे रोहित शर्मा के करियर का आखिरी मैच होगा। उनके इस बयान से भारतीय फैंस ने राहत की सांस ली होगी। दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट ने हर किसी को उस समय हिला कर रख दिया था, जब कहा गया था कि लॉर्ड्स वनडे रोहित शर्मा के करियर का आखिरी मैच हो सकता है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर रोहित शर्मा से इस बारे में बात कर चुके हैं और उन्हें बता दिया गया है कि वह वर्ल्ड कप 2027 स्कीम से अब बाहर हो गए हैं।
देवाजीत सैकिया ने पीटीआई से खास बातचीत में कहा, ‘’रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर मीडिया में काफी अटकलें लगाई जा रही है। मैं जोर देकर कहना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हो रही है कि रोहित रविवार को लॉडर्स पर अपना आखिरी मैच खेलेगा।”
उन्होंने कहा, ”रोहित भारतीय वनडे टीम का नियमित सदस्य है और जब तक टीम की योजनाओं का हिस्सा है, देश के लिये खेलता रहेगा। दूसरे शब्दों में, लॉडर्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं है।”
रोहित शर्मा की फॉर्म मौजूदा समय में चिंता का विषय बनी हुई है। वर्ल्ड कप 2027 को अभी एक साल से भी ज्यादा का समय है। ऐसे में अगर हिटमैन ने अपनी फॉर्म और खेलने के तरीके में सुधार नहीं किया तो सही में उनको टीम से बाहर किया जा सकता है।
दरअसल, पिछले 8 मैचों में रोहित शर्मा ने 33 की औसत और 88.6 के स्ट्राइक रेट के साथ 241 ही रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक ही फिफ्टी निकली है।
रन तो रोहित शर्मा के बल्ले से फिर भी निकल जाएंगे, मगर इस समय सबसे बड़ा मुद्दा उनका स्ट्राइक रेट बना हुआ है। रोहित शर्मा ने इस दशक की शुरुआत में अपने खेलने के टैंपलेट में बदलाव किया था। वह टीम को आक्रामक शुरुआत दिला रहे थे, जिस वजह से उन्हें हिटमैन का टैग भी मिला। 2023 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने इस अंदाज में ही बैटिंग की। मगर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद जब उनसे कप्तानी की कुर्सी छीनी गई तो टीम में जगह पक्की करने के लिए उन्होंने रिस्की शॉट्स खेलना बंद कर दिया। वह अटैकिंग की जगह डिफेंसव गेम को अपनाने लगे, विकेट बचाने के प्रयास में उनकी रनगति कम हुई जिसका असर सीधा-सीधा उनके स्ट्राइक रेट पर पड़ा।
इंग्लैंड के खिलाफ भी दूसरे वनडे में रोहित शर्मा को 26 रन बनाने के लिए 47 गेंदें लग गई। इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 1 छक्का ही लगाया।
अगर रोहित शर्मा को 2027 वर्ल्ड कप खेलना है तो उन्हें एक बार फिर अपने खेलने का टैंपलेट बदलना होगा। उन्हें उसी तरह की अटैकिंग क्रिकेट खेलनी होगी जिसके लिए वह जाने जाते हैं। रोहित शर्मा को फिर अपना हिटमैन अवतार दिखाना होगा।
19 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे खेलने के बाद रोहित शर्मा के पास लंबा रेस्ट होगा। भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ अगली वनडे सीरीज सितंबर में खेलनी है। ऐसे में उन्हें अपनी बैटिंग में बदलाव करने और वर्ल्ड कप 2027 खेलने का प्लान बनाने के लिए अच्छा खासा टाइम मिलेगा।
भारत को 2027 वर्ल्ड कप तक लगभग-लगभग 20 से 22 वनडे मैच और खेलने हैं। ऐसे में रोहित शर्मा को लगातार परफॉर्म करना होगा ताकि टीम में उनकी जगह पक्की हो सके।
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News