Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 18 जुलाई 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – AajTak

Feedback
दिल्ली में सोनम वांगचुक का आंदोलन नए मोड़ पर पहुंचा. विक्रम-1 भारत के अंतरिक्ष इतिहास में नया अध्याय लिखने को तैयार है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी. ईरान-अमेरिका संघर्ष और तेज हुआ. BCCI ने रोहित शर्मा पर अटकलें खारिज कीं. गेहूं-खाद्य तेल महंगे हुए और अखिलेश यादव ने नोट छपाई के टेंडर पर सवाल उठाए. पढ़ें शनिवार सुबह की बड़ी खबरें.
सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल ले गई दिल्ली पुलिस, समर्थकों को जंतर-मंतर खाली करने को कहा गया
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस अस्पताल ले गई है.  पुलिस द्वारा वांगचुक को अस्पताल ले जाए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटाया जा रहा है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि हाई कोर्ट के आदेश और डॉक्टरों की सलाह पर यह कदम उठाया गया. 
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ लॉन्च के लिए तैयार, अंतरिक्ष में रचा जाएगा नया इतिहास
काईरूट एयरोस्पेस का विक्रम-1 रॉकेट शनिवार को श्रीहरिकोटा से लॉन्च होगा. यह भारत में बने पहले निजी ऑर्बिटल रॉकेट की पहली उड़ान है, जिसे मिशन आगमन नाम दिया गया है. यह रॉकेट कई तकनीकी उपकरणों और पीएम मोदी के संदेश जैसे पेलोड को 450 किलोमीटर ऊंची कक्षा में भेजेगा.
उत्तर भारत में मॉनसून फिर सक्रिय, कश्मीर-हिमाचल से दिल्ली-UP तक बारिश का अलर्ट, जानें कब बरसेंगे बादल
मॉनसून की सक्रियता के चलते उत्तर भारत के राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने वाली हैं. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के इलाकों में 18 से 23 जुलाई तक बारिश होने की संभावना है. वहीं, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में आज और कल हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 20 से 22 जुलाई के दौरान कई इलाकों में व्यापक बारिश की संभावना है.
MQ-9 ड्रोन तबाह, होर्मुज में तेल टैंकर धधके और कई शहरों में मिसाइल अटैक… US-ईरान में तेज हुई जंग
अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग अब विनाशकारी मोड़ पर पहुंच चुकी है. सैन्य संघर्ष के बीच ईरान ने कई बड़े दावे किए हैं. ईरानी मीडिया और IRGC के मुताबिक, ईरान ने बुशेहर के ऊपर उड़ान भर रहे एक अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराया है. ईरानी मीडिया ने दावा किया कि करीब 3.4 करोड़ डॉलर कीमत वाला यह ड्रोन कुछ ही पलों में नष्ट हो गया.
‘लॉर्ड्स वनडे नहीं होगा रोहित का आखिरी मैच’, हिटमैन के संन्यास की खबरों पर BCCI का पूर्णविराम
टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास की अटकलों को BCCI ने खारिज कर दिया है. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया है कि रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला मुकाबला रोहित शर्मा के वनडे करियर का आखिरी मैच नहीं होगा. उन्होंने कहा कि रोहित वनडे टीम के रेगुलर सदस्य हैं.
क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर गैरी सोबर्स का निधन, 89 की उम्र में ली अंतिम सांस
क्रिकेट इतिहास के सबसे महान ऑलराउंडर माने जाने वाले वेस्टइंडीज के दिग्गज सर गारफील्ड सोबर्स का शुक्रवार को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. क्रिकेट वेस्टइंडीज ने एक्स अकाउंट के जरिए उनके निधन की पुष्टि की. उनके निधन पर बीसीसीआई ने गहरा दुख जताया है. BCCI ने उन्हें क्रिकेट का एक सच्चा आइकन और सर्वकालिक महान ऑलराउंडरों में से एक करार दिया.
‘क्या अब नोट भी प्राइवेट होंगे?’ अखिलेश यादव ने टेंडर को लेकर केंद्र सरकार पर उठाए सवाल
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार करेंसी नोट बनाने के बेहद संवेदनशील काम को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘क्या अब भाजपा सरकार में करेंसी नोट का भी निजीकरण होगा.’ उन्होंने रिज़र्व बैंक की नोट छापने वाली कंपनी से जुड़ा एक टेंडर नोटिस साझा करते हुए यह आरोप लगाया.
त्योहारों से पहले महंगाई की मार! एक महीने में गेहूं 8% तक महंगा, खाद्य तेल के दाम भी बढ़े
घरेलू बाजार में पिछले एक महीने के दौरान गेहूं की कीमतें 8% से ज्यादा बढ़ चुकी हैं. इसकी बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में गेहूं उत्पादक क्षेत्रों में सप्लाई को लेकर बनी चिंताएं हैं, जिसके चलते ग्लोबल मार्केट में गेहूं वायदा 5% तक उछलकर दो महीने के उच्चतम स्तर पर जा पहुंचा है. इंदौर मंडी में गेहूं के दाम सबसे अधिक, 8.44% तक बढ़े हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News