Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। बैंक ऑफ इंडिया ने शनिवार को खूंटी स्थित आरसेटी सभागार में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य किसानों को समय पर आसान शर्तों पर कृषि ऋण उपलब्ध कराकर खेती-किसानी को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना था। शिविर का उद्घाटन बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक कार्यालय, रांची के मुख्य प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक अजीत कुमार और आरसेटी खूंटी के निदेशक वसंत कुमार ने दीप जलाकर किया।
शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना किसानों के लिए बेहद लाभकारी है। इसके माध्यम से कम ब्याज दर पर कृषि ऋण मिलता है, जिससे किसान अपनी कृषि गतिविधियों का विस्तार कर आय बढ़ा सकते हैं। उन्होंने समय पर ऋण चुकाने की अपील करते हुए बताया कि नियमित भुगतान करने वाले किसानों को ब्याज में विशेष रियायत भी मिलती है। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में किसानों के बीच केसीसी ऋण का वितरण किया गया और कई लाभुकों को स्वीकृति पत्र सौंपे गए।
साथ ही आरसेटी के नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों, डिजिटल बैंकिंग और साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी गई। बैंक ऑफ इंडिया की विभिन्न शाखाओं के प्रबंधकों ने भी किसानों को केसीसी योजना की विशेषताओं और लाभों से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन आरसेटी के वरिष्ठ संकाय सदस्य सुशील कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन आरसेटी निदेशक वसंत कुमार ने दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play