Bestselling MPV: फैमिली के लिए खरीदनी है 7-सीटर कार, ये हैं सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल – AajTak

Feedback
भारतीय एमपीवी सेगमेंट के लिए जून 2026 सामान्य महीना रहा है. इस महीने में सेगमेंट में कुल 35,767 कारें बिकी हैं. पिछले साल के मुकाबले इस सेगमेंट की सेल 1.2 फीसदी कम हुई है. जून 2025 में इस सेगमेंट में कुल 36,188 गाड़ियां बिकी थीं. ये मार्केट दो हिस्सों में साफ-साफ बंटा हुआ है. 
एक ऐसा सेगमेंट है, जिसमें लोगों की पसंद मास मार्केट वाली फैमिली कार हैं. वहीं दूसरा सेगमेंट प्रीमियम एमयूवीज का है. इस सेगमेंट की टॉप सेलिंग कार मारुति सुजुकी की अर्टिगा है, जिसे टक्कर देने वाला कोई आसपास नहीं है. आइए जानते हैं इस सेगमेंट किस कार की कितनी यूनिट्स बिकी हैं. 
एक फैमिली 7-सीटर चाहने वाले के लिए मारुति सुजुकी अर्टिगा पहली पसंद होती है. इसकी वजह मारुति का भरोसा, बेहतर माइलेज और कंपटीटिव प्राइस है. ये कार सीएनजी में भी आती है. जून में अर्टिगा की 16,111 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले साल जून में इसकी 14,151 यूनिट्स बिकी थीं. 
यानी इस साल कार की ग्रोथ 13.9 फीसदी की है. वहीं इस सेगमेंट में अर्टिगा की हिस्सेदारी 45 फीसदी है. ये कार 8.85 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर आती है. इसके बेस वेरिएंट में ही 6 एयरबैग की सेफ्टी मिलती है.
यह भी पढ़ें: पूरी फैमिली को मिलेगी जगह, ये हैं देश की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें
दूसरे नंबर पर टोयोटा की इनोवा हायक्रॉस और क्रिस्टा है. इन दोनों ही मॉडल का डेटा अलग-अलग नहीं है. ब्रांड ने पिछले महीने इनकी 7,332 यूनिट्स को बेचा है. इस कार की सेल में थोड़ी गिरावट पिछले साल के मुकाबले आई है. जून 2025 में इसकी 8,802 यूनिट्स बिकी थीं. सेगमेंट में इनोवा का मार्केट शेयर 20.5 फीसदी है. 
किआ कारेन्स + क्लैविस (Kia Carens+ Clavis) भी सेगमेंट की पॉपुलर कार है. इस कार की 4,847 यूनिट्स जून 2026 में बिकी हैं. हालांकि, पिछले साल कंपनी ने जून में इनकी 7,921 यूनिट्स को बेचा था. यानी किआ की इस कार की सेल 38.8 फीसदी कम हुई है. 
यह भी पढ़ें: 26KM का माइलेज, 8.85 लाख कीमत, इस 7 सीटर फैमिली कार पर टूट पड़े लोग
वहीं मारुति सुजुकी एक्सएल 6 की 2,711 यूनिट्स बिकी हैं. जबकि जून 2025 में कंपनी ने इसकी 2,011 यूनिट्स को बेचा था. टोयोटा रुमियन (Toyota Rumion) की 2376 यूनिट्स जून 2026 में बिकी हैं, जबकि पिछले साल जून में इस कार की 1,415 यूनिट्स बिकी थीं. 
इसके बाद रेनो ट्राइबर आती है, जिसकी 1,871 यूनिट्स बिकी हैं. जून 2026 की सेल में निसान ग्रेवाइट की 1839 यूनिट्स, मारुति सुजुकी इनविक्टो की 349 यूनिट्स, टोयोटा वेलफायर की 140 यूनिट्स और किआ कार्निवल की 30 यूनिट्स बिकी हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News