Ranchi News: सामुदायिक भवनों पर निगम की नजर, पेंटिंग से हरियाली तक आदेश – Hindustan

Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम के स्वामित्व वाले सामुदायिक भवनों के बेहतर प्रबंधन, नियमित रखरखाव और उन्हें अधिक जनोपयोगी बनने के उद्देश्य से शनिवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में निगम कार्यालय में समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में अभियंत्रण शाखा ने विभिन्न वार्डों में स्थित सामुदायिक भवनों की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि वार्ड-36 के न्यू पुंदाग व गिरजा टोली, वार्ड-38 के आदर्श नगर, वार्ड-44 के हिनू ब्रिज व पारस टोली, वार्ड-45 के ग्वाला टोली तथा वार्ड-53 के शतरंजी बस्ती सहित अन्य निगम स्वामित्व वाले सामुदायिक भवनों का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान भवनों की संरचनात्मक स्थिति, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, मूलभूत सुविधाओं और मरम्मत की जरूरतों का आकलन किया गया। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि जिन भवनों की पेंटिंग पुरानी हो चुकी है, वहां प्राथमिकता के आधार पर रंग-रोगन कराया जाए। साथ ही सभी लंबित सिविल कार्यों को शीघ्र पूरा करने, भवनों की वाटरप्रूफिंग, पेवर ब्लॉक निर्माण, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

उन्होंने निगम के सभी सामुदायिक भवनों को अतिक्रमण मुक्त रखने और उनका उपयोग केवल जनहित के कार्यों के लिए सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। हॉर्टिकल्चर शाखा को सभी सामुदायिक भवनों के परिसर में आकर्षक बागवानी और हरित विकास करने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक भवन का परिसर स्वच्छ, हरित और सुंदर होना चाहिए, ताकि नागरिकों को बेहतर वातावरण मिल सके।

उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल सामुदायिक भवनों का निर्माण करना नहीं, बल्कि उनका प्रभावी प्रबंधन और अधिकतम जनोपयोग सुनिश्चित करना है। उन्होंने संबंधित शाखाओं को नियमित मॉनिटरिंग कर तय समय-सीमा में सभी कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में यह भी बताया गया कि स्मार्ट रांची ऐप के माध्यम से सामुदायिक भवनों की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था शुरू होने से नागरिक घर बैठे उपलब्धता की जानकारी लेकर आसानी से बुकिंग कर पा रहे हैं। बैठक में अपर नगर आयुक्त संजय कुमार, कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार सहित निगम के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News