Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। जगन्नाथपुर मेले में शनिवार को तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मौसीबाड़ी मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान बलभद्र, बहन सुभद्रा और महाप्रभु जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की। मंदिर न्यास समिति के स्वयंसेवकों की देखरेख में महिलाओं और पुरुषों के लिए सुगम दर्शन की व्यवस्था थी। मंदिर के पुजारियों ने बताया कि रथयात्रा के दूसरे से चौथे दिन तक भगवान के विग्रहों की दैनिक पूजा, मंगला आरती, शृंगार और संध्या भोग का विशेष आयोजन होता है। इसमें श्रद्धालु बढ़-चढ़कर महाप्रसाद ग्रहण करते हैं। दूसरी ओर, शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने और बारिश के बीच सुहाने मौसम में मेला घूमने वालों में उत्साह दिखा। महिलाओं और बच्चों ने झूलों तथा मनोरंजन के अन्य साधनों का आनंद लिया। मेला बाजार में पारंपरिक वाद्ययंत्रों, बांसुरी और घरेलू सामानों की अच्छी बिक्री हुई, साथ ही लोगों ने देशी व्यंजनों के स्टॉल पर स्वाद का लुत्फ उठाया। हालांकि, व्यवस्था में थोड़ी कमी के कारण मुख्य सड़कों पर दोपहिया और चार पहिया वाहनों के प्रवेश से श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा。
25 जुलाई को घुरती रथ मेले में रविवार को वैदिक रीति-रिवाज से प्रसिद्ध हेरा पंचमी का अनुष्ठान किया जाएगा। वहीं, 25 जुलाई को घुरती रथ (बहुड़ा रथ) के दिन भगवान जगन्नाथ मुख्य मंदिर वापस लौटेंगे, जहां हरिशयन एकादशी को माता लक्ष्मी की मान-मनौवल और रसगुल्ले का भोग लगाने के बाद वे गर्भगृह में प्रवेश करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play