Meerut News: निकटवर्ती ग्राम सठला में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान मवाना-किला परीक्षितगढ़ मार्ग पर सड़क पर आरसीसी के ढेर और निर्माण सामग्री पड़े होने से आवागमन बाधित हो गया था। आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए ग्रामीणों में चिंता बढ़ रही थी। इस जनसमस्या को लेकर ग्रामवासी व साजिद प्रधान ने ग्रामीणों के साथ वीडियो बनाकर जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं हिंदुस्तान समाचार पत्र ने भी इस मुद्दे को आज प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया और जल जीवन मिशन के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इसके बाद ठेकेदार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचा और सड़क पर पड़े आरसीसी के ढेर एवं मलबे को हटाने का कार्य शुरू करा दिया। इससे मार्ग पर आवागमन सुचारू होने लगा और कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित परेशानी भी काफी हद तक दूर हो गई। इस कार्रवाई पर अनेक ग्रामीण व साजिद प्रधान ने जिला प्रशासन तथा हिन्दुस्तान समाचार पत्र का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित के मुद्दे को गंभीरता से उठाने और त्वरित कार्रवाई होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जनसमस्याओं का इसी प्रकार समयबद्ध समाधान होता रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play