Feedback
जुलाई माह का नया सप्ताह शुरू होने वाला है. यह सप्ताह 20 जुलाई से लेकर 26 जुलाई तक रहने वाला है. टैरो कार्ड रीडर्स की मानें तो यह सप्ताह कई राशियों के लिए शुभ रहने वाला है. इस सप्ताह कई लोगों को नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. कुछ लोगों की विवादों से राहत मिलेगी. जबकि कुछ लोगों के लिए उन्नति के द्वार भी इस सप्ताह खुलने वाले हैं. आइए जानते हैं कि यह सप्ताह किन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है.
मेष राशि (Three of Pentacles, Queen of Wands, The Star)
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह पहचान और प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. लंबे समय से जिस काम में आप मेहनत कर रहे थे, अब उसका परिणाम लोगों के सामने आने लगेगा. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपकी क्षमता पर भरोसा दिखा सकते हैं. किसी बड़े प्रोजेक्ट या नई जिम्मेदारी की शुरुआत हो सकती है.
अगर किसी योजना को लेकर अब तक असमंजस था, तो अब आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का समय है. टीमवर्क में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा और आपकी नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी. सप्ताह के अंत तक भविष्य से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण अवसर मिल सकता है.
शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 1, 2 और 9
आज का उपाय: चंद्रमौलीश्वर भगवान शिवशंकर की पूजा करें. “ॐ नमः शिवाय” एवं “ॐ सोम सोमाय नमः” का जाप करें और पूरे सप्ताह सजग रहें.
वृष राशि (King of Pentacles, Six of Cups, The Devil)
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह आत्ममंथन का समय है. जो आदतें, रिश्ते या परिस्थितियां आपकी प्रगति में बाधा बन रही थीं, उनसे दूरी बनाने का अवसर मिलेगा. आर्थिक मामलों में पहले से अधिक स्पष्टता आएगी और खर्चों पर नियंत्रण रखने में सफलता मिलेगी.
पुराने परिचित से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है. करियर में स्थिरता बनी रहेगी और निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेना फायदेमंद रहेगा.
शुभ रंग: शक्कर के समान
शुभ अंक: 2, 6 और 9
आज का उपाय: भगवान शिव की पूजा करें. “ॐ नमः शिवाय” एवं “ॐ सोम सोमाय नमः” का जाप करें और बड़ों का सम्मान करें.
मिथुन राशि (Ace of Swords, Two of Wands, Justice)
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह योजनाओं को अमल में लाने का है. लंबे समय से रुके हुए निर्णय अब पूरे हो सकते हैं. नौकरी, व्यवसाय, पढ़ाई या निजी जीवन से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला आपके भविष्य की दिशा तय करेगा.
अगर दो विकल्पों के बीच उलझन थी, तो इस सप्ताह सही जानकारी मिलने से निर्णय लेना आसान होगा. नई शुरुआत के लिए समय अनुकूल दिखाई दे रहा है.
शुभ रंग: स्काई ब्लू
शुभ अंक: 1, 2, 5 और 8
आज का उपाय: भगवान शिव की पूजा करें. “ॐ नमः शिवाय” एवं “ॐ सोम सोमाय नमः” का जाप करें और धैर्य बनाए रखें.
कर्क राशि (Ten of Cups, The Hermit, Page of Pentacles)
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह परिवार और रिश्तों पर ध्यान देने का संकेत दे रहा है. अगर किसी करीबी के साथ गलतफहमी चल रही है, तो बातचीत के जरिए उसे दूर करने की कोशिश करें. मन की बात दबाकर रखने के बजाय सही समय पर साझा करना बेहतर रहेगा. करियर में धीरे-धीरे प्रगति होगी और आर्थिक मामलों में संतुलन बना रहेगा.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 1, 2 और 7
आज का उपाय: भगवान शिव की पूजा करें. “ॐ नमः शिवाय” एवं “ॐ सोम सोमाय नमः” का जाप करें और परिवार के साथ समय बिताएं.
सिंह राशि (Knight of Wands, Strength, Four of Wands)
सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा. काम का दबाव जरूर रहेगा, लेकिन सही योजना के साथ आप सभी जिम्मेदारियां समय पर पूरी कर लेंगे. कार्यस्थल पर आपकी नेतृत्व क्षमता और मेहनत की सराहना होगी. परिवार में किसी शुभ आयोजन की भी संभावना बन रही है.
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 1, 2, 4 और 7
आज का उपाय: भगवान शिव की पूजा करें. “ॐ नमः शिवाय” एवं “ॐ सोम सोमाय नमः” का जाप करें और अपने वादे निभाएं.
कन्या राशि (Queen of Swords, Wheel of Fortune, Eight of Pentacles)
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह मेहनत का सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. करियर, कारोबार और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी खबर मिल सकती है. अगर नई जिम्मेदारी मिलती है, तो उसे स्वीकार करने में संकोच न करें. आपकी कार्यशैली और अनुशासन वरिष्ठों को प्रभावित कर सकता है. भविष्य की योजनाओं पर काम शुरू करने का भी अच्छा समय है.
शुभ रंग: मूनलाइट
शुभ अंक: 1, 2, 5 और 8
आज का उपाय: भगवान शिव की पूजा करें. “ॐ नमः शिवाय” एवं “ॐ सोम सोमाय नमः” का जाप करें और नई सोच अपनाएं.
तुला राशि (Two of Cups, Seven of Cups, Judgment)
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह रिश्तों और साझेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा. किसी पुराने मित्र या करीबी से दोबारा संपर्क हो सकता है. कार्यक्षेत्र में टीमवर्क बेहतर होगा. हालांकि कई विकल्प सामने आएंगे, लेकिन केवल आकर्षण देखकर फैसला लेने से बचें. व्यावहारिक सोच आपको बेहतर परिणाम दिलाएगी.
शुभ रंग: स्फटिक के समान
शुभ अंक: 2, 6 और 7
आज का उपाय: भगवान शिव की पूजा करें. “ॐ नमः शिवाय” एवं “ॐ सोम सोमाय नमः” का जाप करें और किसी दबाव में निर्णय न लें.
वृश्चिक राशि (Nine of Wands, Death, The Sun)
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आ सकता है. लंबे समय से रुकी हुई परिस्थितियां अब बदलने लगेंगी. शुरुआत में कुछ कार्य धीमे लग सकते हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखने से सफलता मिलेगी. पुराने तरीकों को छोड़कर नई सोच अपनाना आपके करियर और निजी जीवन दोनों के लिए लाभदायक रहेगा. सकारात्मक बदलाव को स्वीकार करने से भविष्य बेहतर होगा.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1 और 9
आज का उपाय: भगवान शिव की पूजा करें. “ॐ नमः शिवाय” एवं “ॐ सोम सोमाय नमः” का जाप करें और निर्णय क्षमता मजबूत रखें.
धनु राशि (The Chariot, Page of Cups, Ace of Wands)
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह नई शुरुआत का संकेत दे रहा है. नौकरी, इंटरव्यू, यात्रा, कोर्स या नया कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है. किसी नए व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है. अपनी सीखने की इच्छा और जिज्ञासा बनाए रखें. यह सप्ताह आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाएगा.
शुभ रंग: भगवा
शुभ अंक: 1, 2, 3 और 9
आज का उपाय: भगवान शिव की पूजा करें. “ॐ नमः शिवाय” एवं “ॐ सोम सोमाय नमः” का जाप करें और सहयोग की भावना बनाए रखें.
मकर राशि (The Hierophant, Ten of Pentacles, King of Cups)
मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह धैर्य और समझदारी से काम लेने का है. जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है. करियर और परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों में वरिष्ठों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी. नई जिम्मेदारी मिलने पर आत्मविश्वास बनाए रखें. आपकी परिपक्व सोच लोगों का भरोसा बढ़ाएगी.
शुभ रंग: नेवी ब्लू
शुभ अंक: 2, 5 और 8
आज का उपाय: भगवान शिव की पूजा करें. “ॐ नमः शिवाय” एवं “ॐ सोम सोमाय नमः” का जाप करें और किसी धर्मस्थल पर जाएं.
कुंभ राशि (Four of Cups, The Moon, Knight of Pentacle)
कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह भ्रम दूर करने वाला साबित हो सकता है. किसी व्यक्ति या रिश्ते को लेकर बनी गलतफहमी खत्म होगी. जल्दबाजी में राय बनाने से बचें. हर सवाल का जवाब तुरंत नहीं मिलेगा, लेकिन समय के साथ स्थिति साफ होती जाएगी. कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखना आपके लिए सबसे बड़ी ताकत बनेगा.
शुभ रंग: एक्वा ब्लू
शुभ अंक: 2, 5 और 8
आज का उपाय: भगवान शिव की पूजा करें. “ॐ नमः शिवाय” एवं “ॐ सोम सोमाय नमः” का जाप करें और सहनशक्ति बढ़ाएं.
मीन राशि (The High Priestess, Five of Pentacles, Ace of Cup)
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह मानसिक शांति और भावनात्मक राहत लेकर आएगा. लंबे समय से चली आ रही चिंता कम हो सकती है. किसी पुराने रिश्ते में फिर से बातचीत शुरू होने की संभावना है. अगर मन किसी बात की ओर संकेत कर रहा है, तो उसे नजरअंदाज न करें. आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति इस सप्ताह सही निर्णय लेने में मदद करेगी. परिवार और करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा.
शुभ रंग: स्वर्णिम
शुभ अंक: 1, 2 और 3
आज का उपाय: भगवान शिव की पूजा करें. “ॐ नमः शिवाय” एवं “ॐ सोम सोमाय नमः” का जाप करें और आत्मविश्वास बनाए रखें.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू