Azamgarh News: मोहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक संसाधन केंद्र मोहम्मदपुर में सोमवार को निपुण भारत मिशन के तहत शिक्षकों और शिक्षामित्रों के लिए पांच दिवसीय एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी) प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें शिक्षकों और शिक्षामित्रों को कक्षा तीन तक के हर बच्चे को भाषा और गणित में निपुण बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। बीईओ रवि प्रकाश ने कहा कि एफएलएन निपुण भारत मिशन की महत्वपूर्ण कड़ी है। इसका उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को कक्षा तीन तक पढ़ने, लिखने और गणना की बुनियादी दक्षताओं में निपुण बनाना है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चों की प्रारंभिक सीखने की नींव मजबूत होगी तो आगे की कक्षाओं में उनका शैक्षिक प्रदर्शन भी बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को भाषा और गणित के प्रभावी शिक्षण, सतत एवं समग्र मूल्यांकन, टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री) के प्रभावी उपयोग और बच्चों की सीखने की गति के अनुरूप शिक्षण रणनीतियों की जानकारी दी जाएगी。
पहले दिन एआरपी सुजीत सिंह, मुकेश उपाध्याय, रमापति यादव, मनीष यादव, अजय यादव ने प्रशिक्षण की रूपरेखा, निपुण लक्ष्य, भाषा विकास, गणितीय दक्षताओं के विकास, गतिविधि आधारित शिक्षण और प्रभावी कक्षा संचालन पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अंजनी मिश्र, घनश्याम उपाध्याय, वीरेंद्र यादव, सत्यदेव यादव, अबू गानिम आदि शिक्षक मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play